BSEB 10th Result Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा मार्च के आखिरी हफ़्ते में कक्षा 10 (मैट्रिक) का 2026 का रिज़ल्ट घोषित किए जाने की संभावना है. हालांकि, बिहार बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने की तिथि का आधिकारिक रूप से एलान नहीं किया है, लेकिन परिणाम जारी करने से पहले बिहार बोर्ड अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल के जरिए तारीखों का एलान करेगी.
बिहार में मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह तक आने की उम्मीद है.
BSEB Tenth Exam Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा मार्च के आखिरी हफ़्ते में कक्षा 10 (मैट्रिक) का 2026 का रिज़ल्ट घोषित किए जाने की संभावना है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले रुझानों से पता चलता है कि रिज़ल्ट आमतौर पर महीने के आखिर में घोषित किए जाते हैं.
2025 में मैट्रिक के रिज़ल्ट 29 मार्च को दोपहर 12 बजे घोषित किए गए थे. परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रिज़ल्ट देख सकेंगे.
बिहार बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे मार्च के आखिरी हफ़्ते में घोषित किए जा सकते हैं. बोर्ड नतीजे घोषित करने से पहले अपने ऑफिशियल हैंडल पर BSEB 10वीं क्लास के नतीजों की तारीख का एलान करेगा. अभी तक, बिहार बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजों की तारीख और समय की पुष्टि नहीं हुई है.
नतीजा देखने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर लिखे रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी. इसलिए आप जब भी परिणाम देखें तो अपना एडमिट कार्ड अपने साथ जरूर रखें. ताकि रोल कोड और रोल नंबर देखने में आसानी होगी.
पहला तरीका यह है कि आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले results.biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
इसके अलावा, दूसरा तरीका एसएमएस के माध्यम से भी आप परीक्षा का परिणाम जान सकते हैं.
टाइप करें: BIHAR10 ROLL CODE ROLL NUMBER
इसे 56263 पर भेजें
स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी: ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय-वार नंबर, कुल नंबर, और पास या फेल होने का स्टेटस जैसी ज़रूरी जानकारी होगी. यह एक प्रोविज़नल मार्कशीट होगी और छात्रों को बाद में अपने-अपने स्कूलों से इसकी ओरिजिनल कॉपी लेनी होगी.
पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे. जो छात्र इस शर्त को पूरा नहीं कर पाएँगे, उन्हें फेल माना जाएगा.
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…