<
Categories: राज्य

कोचिंग के बाद घूमने निकले नाबालिग, रास्ते में कुछ लोगों ने रोका और फिर… दिल दहला देगी VIDEO

Bihar Crime News: सोशल मीडिया पर एक भयावह वीडियो सामने आई है. यहां एक लड़की अपने दोस्त के साथ कहीं घूमने गई थी, जहां कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और फिर उनके साथ काफी बद्तमीजी की.

Bihar Crime News: बिहार के जमुई से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक लड़के और लड़की को सड़क पर कुछ युवक रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ बद्तमीजी की. एक नकाबपोश व्यक्ति ने अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं.  वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह घटना जमुई जिले की है. इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: इस मामले में संज्ञान लिया. कहा जा रहा है कि आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है.

कोचिंग के बाद घूमने गए थे दोनों

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. वीडियो में नजर आ रहे लड़का और लड़की 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा बताए जा रहे हैं. दोनों जमुई शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया गया है कि शनिवार को दोनों कोचिंग के लिए गए थे. कोचिंग खत्म होने के बाद वे स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने चले गए. वहां से वापस लौटते समय रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और देखते ही देखते वायरल हो गया.

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस सक्रिय

घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि इनमें से एक वीडियो लगभग 1 मिनट 2 सेकंड और दूसरा लगभग 35 सेकंड का है. इन वीडियो को एक्स पर कई अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट किया गया. पोस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी गई. पीड़ितों और दोषियों को पहचान कर लिया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Video: ‘बीवी को सोने से पहले…’ असदुद्दीन ओवैसी ने पतियों को दी ऐसी नसीहत, सुनकर गदगद हुईं पत्नियां

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Silver prices fall: चांदी के भाव में भूचाल! जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड, नवंबर आते-आते इतनी नीचे फिसली कीमत

Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 22, 2026 22:55:20 IST

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…

Last Updated: November 22, 2026 22:35:40 IST

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…

Last Updated: November 22, 2026 20:22:50 IST