Bihar Crime News: बिहार के जमुई से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में स्कूटी से जा रहे एक लड़के और लड़की को सड़क पर कुछ युवक रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ बद्तमीजी की. एक नकाबपोश व्यक्ति ने अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं. वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह घटना जमुई जिले की है. इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: इस मामले में संज्ञान लिया. कहा जा रहा है कि आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है.
कोचिंग के बाद घूमने गए थे दोनों
🚨 Viral Video circulating from Jamui, Bihar shows a group of men surrounding a young couple at night.
One man grabs the woman while others close in. Bihar Police has not issued an official statement yet. @BiharPolicehttps://t.co/lalVumUqIx
— News Matrix (@NewsMatrixIND) September 20, 2026
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. वीडियो में नजर आ रहे लड़का और लड़की 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा बताए जा रहे हैं. दोनों जमुई शहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया गया है कि शनिवार को दोनों कोचिंग के लिए गए थे. कोचिंग खत्म होने के बाद वे स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने चले गए. वहां से वापस लौटते समय रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और देखते ही देखते वायरल हो गया.
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस सक्रिय
घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि इनमें से एक वीडियो लगभग 1 मिनट 2 सेकंड और दूसरा लगभग 35 सेकंड का है. इन वीडियो को एक्स पर कई अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट किया गया. पोस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी गई. पीड़ितों और दोषियों को पहचान कर लिया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Video: ‘बीवी को सोने से पहले…’ असदुद्दीन ओवैसी ने पतियों को दी ऐसी नसीहत, सुनकर गदगद हुईं पत्नियां