Asaduddin Owaisi: अलगे साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं. जिसके वजह से राज्य में पॉलिटिकल बयानबाजी भी जारी है. फिलहाल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. चल रहे पॉलिटिकल खेल के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा बयान दिया है कि उनके विरोधी भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. उत्तर प्रदेश के कानपुर में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल्कुल नया और अनोखा अंदाज दिखाया. इस चुनावी रैली में ओवैसी ने लोगों को प्यार का पाठ पढ़ाया. उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बनाए रखने की खास सलाह दी. ओवैसी ने रैली में आए लोगों से कहा कि वे अपनी पत्नियों से प्यार का इजहार करने में कंजूसी न करें. अपनी पत्नी से सिर्फ सुबह और शाम ही नहीं, बल्कि दिन में दो-चार बार भी प्यार का इजहार करें. सोने से पहले उसे “आई लव यू” कहना.
लोगों को ओवैसी का यह आया स्टाइल पसंद
ओवैसी का यह नया स्टाइल तुरंत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस बयान पर रिएक्शन दिए. कई यूज़र्स को यकीन नहीं हुआ कि ओवैसी, जो अक्सर अपने विरोधियों पर जमकर हमला करते हैं, लव गुरु के अवतार में नज़र आएंगे.
Apni Biwi se mohabbat karo aur mohabbat ka izhaar bhi karo : Barrister @asadowaisi pic.twitter.com/BnwjVFL0Mt
— AIMIM (@aimim_national) September 21, 2026
UP चुनाव की तैयारियां तेज
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन को लेकर राजनीतिक पार्टियों को एक बड़ा ऑफर दिया है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “उनकी पार्टी नहीं चाहती कि BJP राज्य में तीसरी बार सरकार बनाए.” उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्टी BJP को सत्ता में आने से रोकना चाहती है, तो वह AIMIM से बात कर सकती है. ओवैसी ने कहा कि किसी एक पार्टी के लिए अकेले BJP को रोकने की कोशिश करना काफी नहीं होगा.