नगर थाना क्षेत्र के महुआ शहीद मुहल्ले में शुक्रवार को अज्ञात बदमाश द्वारा एक कैटरर्स को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. जब तक आसपास के लोग समझौते तबतक चाकू मारने वाला फरार हो गया. घायल कैटरर्स की पहचान मुहल्ले के ही 40 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में की गई है. आनन फानन में परिजनों के द्वारा सूरज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है.
चाकू मारके भागा कातिल
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सूरज ने बताया कि वह मांगलिक कार्यों में कैटरर्स का काम करता है और आज उसकी एक बुकिंग रतनुआ गांव ने थी. उसी बुकिंग के सिलसिले में वह घर से निकलकर दलित बस्ती की तरफ प्लेटियर्स के इंतजाम के लिए निकला था और यूजर के संदर्भ में अपने मामा से बात कर रहा था. तभी बस्ती के समीप अचानक गमछे से मुंह बांधे एक युवक आया और उसे चाकू मारकर भाग निकला.
केटरर को अपने करीबी पर शक
सूरज ने बताया कि चाकू मारने वाले का मुंह ढका हुआ था जिसके कारण वह उसे पहचान नहीं पाया. उसने आशंका व्यक्त की है कि चाकूबाजी की घटना में उसके ही किसी खास व्यक्ति का हाथ होगा. क्योंकि लग्न के दौरान काम करने वाले कुछ लोगों की मजदूरी बाकी थी.जिसको लेकर उन्हें धमकी भी दी जा रही थी. आशंका है कि इस घटना में उन्हीं में से कोई होगा.
कातिल को दबोचेगी पुलिस
फिलहाल घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई. थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. घायल का फर्द बयान के लिए दारोगा चंदन दास को सदर अस्पताल भेजा गया है. फर्द बयान के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जायेंगे और घटना को अंजाम देने वाले को शीघ्र ही दबोच लिया जायेगा.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.