<
Categories: मनोरंजन

आशुतोष राणा ने की ऐसी हरकत कि भड़क उठे महेश भट्ट, फिकवा दिया सेट से बाहर, आखिर क्या था कारण?

Ashutosh Rana: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा के साथ एक बार हैरान कर देने वाला वाकया हुआ था. उन्हें जाने-माने फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपने सेट से बाहर फिकवा दिया था. आखिर क्यों भड़क उठे थे डायरेक्टर? जानिए पूरा किस्सा.

आशुतोष राणा अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनके जीवन में कुछ ऐसे किस्से हैं, जो काफी दिलचस्प है. ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जब निर्देशक महेश भट्ट ने अभिनेता को सेट से बाहर फिकवा दिया और वहां मौजूद लोगों पर खूब भड़क उठे थे. आखिर एक्टर ने ऐसा कर दिया था, जो आगबबूला हो उठे डायरेक्टर? जानिए पूरी कहानी. 

क्यों भड़के महेश भट्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दिन आशुतोष राणा ने महेश भट्ट से मिलने का फैसला किया. उस समय डायरेक्टर ‘स्वाभिमान’ बनाने की तैयारी कर रहे थे.  हालांकि, जिस पल आशुतोष राणा ने फ़िल्ममेकर को देखा, उन्होंने भारतीय परंपराओं के अनुसार तुरंत उनके पैर छुए, लेकिन इससे महेश भट्ट बहुत ज़्यादा नाराज हो गए. डायरेक्टर किसी के पैर छूने के विचार के खिलाफ थे, और इसी वजह से उन्होंने आशुतोष राणा को अपनी फिल्म के सेट से बाहर निकाल दिया. इस घटना से सेट पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया. हालांकि, महेश भट्ट अपनी सिक्योरिटी को इस बात के लिए डांटते रहे कि उन्होंने ऐसे किसी व्यक्ति को उनकी फिल्म के सेट के अंदर आने कैसे दिया. 

फिर भी पैर छूते रहे आशुतोष राणा

इस घटना का आशुतोष राणा पर कोई फर्क नहीं पड़ा. अभिनेता आशुतोष राणा महेश भट्ट से मिलने के लिए अपनी किस्मत आज़माते रहे और एक दिन, जब उन्हें उनके करीब आने का मौका मिला, तो उन्होंने एक बार फिर उनके पैर छुए. फिर डायरेक्टर ने सवाल किया वह पैर क्यों छूते हैं. इस पर अभिनेता ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें सिखाया है कि बड़ों का अभिवादन उनके पैर छूकर करना चाहिए, ताकि उन्हें उनसे सही आशीर्वाद मिल सके. आशुतोष राणा की इस सच्चाई ने महेश भट्ट को अवाक कर दिया, और फिल्ममेकर ने उस उभरते हुए एक्टर को उसका बहुप्रतीक्षित एक्टिंग डेब्यू देने में ज़रा भी देर नहीं की. इसके बाद महेश भट्ट ने एक्टर को टीवी शो स्वाभिमान में पहला बड़ा मौका दिया. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST