<
Categories: बिहार

अब खुलेंगे तेजस्वी के सारे राज, चुनाव से पहले विजय सिन्हा कब्र से निकालेंगे गड़े मुर्दे, खुलेगी ऐसे केस की फाइल, जानकर लालू के छूटेंगे पसीने

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीँ ऐसे में लालू परिवार पर मुसीबतों का भंडार टूट पड़ा है। वहीँ अब बिहार के कुढ़नी में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर राज्य की सियासत में भूचाल आ गया है

India News (इंडिया न्यूज),Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीँ ऐसे में लालू परिवार पर मुसीबतों का भंडार टूट पड़ा है। वहीँ अब बिहार के कुढ़नी में हुए दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर राज्य की सियासत में भूचाल आ गया है, ये वो मामला है जिसके बारे में सुनते ही पूरे लालू परिवार के पसीने छूटने लगता हैं। वहीँ अब इस मुद्दे के बीच आज डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मुजफ्फरपुर पहुंचे। उन्होंने डीएम और एसएसपी के साथ कुढ़नी और तुर्की मामले की समीक्षा बैठक की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला और पुराने केस की फाइल खोलने का आदेश दिया। अपने जिगरी यार के लिए ट्रंप ने ICC के 4 जजों को बनाया भिखारी, दी ऐसी सजा, सुन दंग रह गए लोग bihar chunav (6) तेजस्वी पर साधा निशाना इस दौरान तेजस्वी पर निशाना साधते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष अपनी भूमिका सही से निभाए तो सरकार भी बेहतर काम करती है, लेकिन तेजस्वी किस तरह के नेता प्रतिपक्ष हैं? जब मैं नेता प्रतिपक्ष था और तेजस्वी डिप्टी सीएम थे, तब मुजफ्फरपुर में राहुल सहनी की हत्या हुई थी। उस मामले में आरजेडी विधायक और तत्कालीन मंत्री इसराइल मंसूरी का नाम आया था। तेजस्वी की सरकार थी, उन्होंने अपने मंत्री को कैसे बचाया? गुनाहगारों को बचाया इतना ही नहीं इस दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी अगर उस समय उन पर कार्रवाई करते तो अपराधियों को कड़ा संदेश जाता, लेकिन उन्होंने अपने मंत्री को बचा लिया और आज जिले में अपराध की स्थिति बदतर हो गई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एसएसपी को उक्त केस को फिर से खोलने का आदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि कांटी में राहुल सहनी की हत्या का केस फिर से खोला जाना चाहिए। संबंधित खबरें जानिए क्या है मामला आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च 2023 में कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया इलाके में राहुल सहनी को गोली मार दी गई थी। इस मामले में तत्कालीन मंत्री इसराइल मंसूरी का नाम आया था, लेकिन उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ था। तब तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस मामले को विधानसभा में उठाया था, जिस पर खूब राजनीति हुई थी। पुतिन ने फोन पर ट्रंप से ऐसा क्या कहा कि बदल गया सारा खेल, दहशत में जेलेंस्की,खुलासे से दुनियाभर में हलचल
Share
Published by

Recent Posts

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST