Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, देहरादून का रहने वाला 41 साल के नदीम ने रुड़की की 21 साल की युवती से झूठ बोलकर चौथी शादी कर ली।
| India News (इंडिया न्यूज),Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, देहरादून का रहने वाला 41 साल के नदीम ने रुड़की की 21 साल की युवती से झूठ बोलकर चौथी शादी कर ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये शादी इसी साल 11 जनवरी को हुई थी। वहीं इस दौरान युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसे पता चला कि नदीम पहले ही तीन अलग-अलग महिलाओं से शादी कर चुका है। वहीं वो देहरादून निवासी अपनी एक पत्नी को पहले ही तलाक दे चुका है, जबकि देहरादून निवासी बाकी दो पत्नियों के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। PM Modi के राज्य में अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन! बांग्लादेशियों की अवैध बस्तियों को किया गया ध्वस्त, Video देख कांप उठा बांग्लादेश muslim woman 5वे निकाह की कर रहा तैयारी आपकी जानकारी के लिए बता दें, मंगलवार को रुड़की की एक विवाहिता अपनी मां के साथ बोट क्लब के पास स्थित क्षेत्र के एक विधायक के कार्यालय में मदद मांगने पहुंची, यहां जाने के बाद विवाहिता ने आरोप लगाया कि देहरादून निवासी उसके पति नदीम ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। शख्स पहले से ही कई शादी कर चुका है। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि नदीम ने झूठ बोलकर उसके साथ चौथा निकाह कर लिया और अब वो उसे भी छोड़कर पांचवां निकाह करने के लिए लड़की की तलाश कर रहा है। सऊदी में रहता है शख्स वहीं रुड़की निवासी नदीम की चौथी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति नदीम सऊदी अरब में काम करता है। शादी के बाद वो रुड़की की रहने वाली विवाहिता का पासपोर्ट भी तैयार करवा रहा था। महिला का आरोप है कि पासपोर्ट में नदीम ने केयरटेकर के तौर पर नदीम की पत्नी की जगह रुड़की की रहने वाली अपनी पत्नी का नाम लिखवा दिया। रुड़की की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि नदीम अपनी मां से बात कर रहा था, जिसमें वह रुड़की की रहने वाली अपनी पत्नी को सऊदी अरब में बेचने की तैयारी की बात कर रहा था। संबंधित खबरें गर्मियों में खाली पेट एलोवेरा जूस पीना चाहिए या नही? |
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…