<
Categories: विदेश

अफगानिस्तान के पहाड़ों में छिपा है 280 लाख करोड़ रुपये का खजाना! सोना, तांबा से लेकर लिथियम तक…

Afghanistan Hidden Treasure: अफगानिस्तान की आर्थिक व्यवस्था की जब भी बात आती है, तो उन्हें गरीब देशों में गिना जाता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अफगानिस्तान के पास 280 लाख करोड़ रुपये का खजाना है.

Afghanistan Hidden Treasure: दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं, जिनकी जमीन के नीचे इतनी दौलत छिपी है कि उसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. अफगानिस्तान भी ऐसा ही एक देश है. दशकों से युद्ध, गरीबी और राजनीतिक उथल-पुथल झेल रहे इस देश के पहाड़ों और जमीन के नीचे सोना, चांदी, तांबा, लोहा, लिथियम, तेल और गैस जैसे बेशकीमती संसाधन मौजूद हैं. अनुमान है कि इन प्राकृतिक खजानों की कुल कीमत तीन ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 280 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. सवाल है कि आखिर इस खजाने में ऐसा क्या है और यह किन इलाकों में छिपा हुआ है?

सोना, लोहा और तांबे का विशाल भंडार

अफगानिस्तान की जमीन धातुओं के मामले में बेहद समृद्ध है. यहां करीब 682 टन सोने का भंडार होने का अनुमान है. बदख्शां और तखार में सोने की प्रमुख खदानें हैं. इसके अलावा देश में करीब तीन अरब टन लौह अयस्क मौजूद होने की बात कही जाती है. बामियान, पंजशीर और हेरात जैसे प्रांतों में इसके बड़े भंडार हैं। तांबे के मामले में भी अफगानिस्तान काफी आगे है. यहां करीब छह करोड़ टन तांबा होने का अनुमान है, जिसकी संभावित कीमत 720 अरब डॉलर तक बताई गई है.

कीमती पत्थरों से भरे हैं अफगानिस्तान के पहाड़

अफगानिस्तान सिर्फ धातुओं के लिए ही नहीं बल्कि बेशकीमती रत्नों के लिए भी दुनिया में जाना जाता है. यहां बदख्शां का लैपिस लाजुली और पंजशीर का पन्ना काफी मशहूर है. इसके अलावा नूरिस्तान, कुनार और काबुल में भी कीमती पत्थरों की खदानें हैं. माणिक और गार्नेट जैसे रत्न भी यहां मिलते हैं. देश में संगमरमर का भंडार भी करीब 1.3 अरब टन होने का अनुमान है. हालांकि इन सभी की कुल कीमत का सटीक आकलन करना अभी मुश्किल है.

लिथियम और रेयर अर्थ मेटल्स की बेशुमार दौलत

आज के दौर में मोबाइल फोन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिक कार और आधुनिक तकनीक के लिए लिथियम और रेयर अर्थ मेटल्स बेहद जरूरी हैं. अफगानिस्तान में करीब 14 लाख टन दुर्लभ पृथ्वी तत्व होने का अनुमान है. वहीं लिथियम के भंडार की कीमत एक ट्रिलियन डॉलर तक आंकी गई है. गजनी, फराह और दायकुंडी में इसकी पहचान हुई है. हेलमंद के खानशीन इलाके में भी दुर्लभ खनिजों के बड़े भंडार मौजूद हैं.

तेल, गैस और कोयले का भी बड़ा खजाना

अफगानिस्तान की जमीन के नीचे ऊर्जा संसाधनों की भी कमी नहीं है. यहां करीब 1.6 अरब बैरल कच्चे तेल और 500 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस का भंडार होने का अनुमान है. अमू दरिया और अफगान-ताजिक बेसिन इसके प्रमुख क्षेत्र हैं. इसके अलावा देश में करीब एक अरब टन कोयला मौजूद है. बदख्शां से हेरात तक फैले इलाकों में इसकी कई खदानें हैं. अफगानिस्तान भारत, पाकिस्तान, ईरान, तुर्की और चीन जैसे देशों को कोयला निर्यात भी करता है.

गरीब क्यों है अफगानिस्तान?

इतने विशाल प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो पाई है. इसकी बड़ी वजह लंबे समय से जारी युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता, कमजोर बुनियादी ढांचा और खनन के लिए जरूरी निवेश की कमी है. जमीन के नीचे मौजूद कई खनिजों का अभी तक खनन भी शुरू नहीं हो पाया है. अगर इन संसाधनों की सही तरीके से खोज, खुदाई और बिक्री हो सके तो अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिल सकती है. हालांकि खनिज भंडारों की कीमत केवल अनुमान पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: डेटिंग ऐप पर हुआ प्यार, शादी की बात आई तो खुला उम्र का राज! हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा ये मामला

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

लखनऊ की वो अनोखी मस्जिद, जिसे बनवाने वाली थीं ब्राह्मण महिला! दोस्ती की ऐसी मिसाल, जो आज भी है कायम

Lucknow Panditain Ki Masjid: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी मस्जिद है, जो…

Last Updated: November 16, 2026 17:10:40 IST

UP Crime News: समलैंगिक रिश्ते का पता चला तो शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, AI से बनाई अश्लील तस्वीरें

UP Crime News: फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में दो युवतियों को एआई से आपत्तिजनक…

Last Updated: November 16, 2026 17:01:41 IST

Anant Singh wife Neelam Devi Net Worth: अनंत सिंह से ज्यादा अमीर हैं पत्नी नीलम देवी, हलफनामे में जमीन, कारोबार और किराये से आय का ब्योरा

Anant Singh wife Neelam Devi Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की…

Last Updated: November 16, 2026 15:58:56 IST

Watch Video: ग्रेटर नोएडा में गुंडागर्दी LIVE! महिला चीखती रही, दबंग मारता रहा थप्पड़; लोग बनाते रहे वीडियो

Greater Noida Viral Video: बिसरख गांव में बाइक खड़ी करने पर झगड़ा हुआ, इस दौरान…

Last Updated: November 16, 2026 15:54:12 IST

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल! बलिया में दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Ballia Honey Trap Case: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सुर्खियां बटोर रहा…

Last Updated: November 16, 2026 15:54:06 IST

कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का टॉप कमांडर लतीफ भट ढेर; 3 जवानों पर हमले का लिया बदला

Jammu Kashmir Encounter: दरअसल हाल ही में कुलगाम में एक टेररिस्ट हमला हुआ था, जिसमें…

Last Updated: November 16, 2026 15:13:34 IST