<
Categories: बिहार

औरंगाबाद में करंट से 10 वर्षीय मासूम की मौत, खेलते-खेलते टूटे बिजली तार की चपेट में आया पीयूष

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुही गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान सुही गांव निवासी गुप्ता पासवान के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है.

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुही गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान सुही गांव निवासी गुप्ता पासवान के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पीयूष सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था. खेलते-खेलते वह पास के खेत की ओर चला गया, जहां पहले से टूटकर गिरा एलटी बिजली तार पड़ा हुआ था. इसी दौरान वह अनजाने में तार की चपेट में आ गया.

जिला अस्पताल में डॉक्टर ने की मौत की पुष्टि

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. बांस के सहारे बच्चे को करंट से अलग किया गया और तत्काल इलाज के लिए रेफर अस्पताल कुटुंबा ले जाया गया. हालांकि, वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पीयूष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

ग्रामीणों ने जर्जर तार बदवाने की मांग की

ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि यदि जर्जर और टूटे बिजली तारों की समय पर मरम्मत की गई होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था. ग्रामीणों ने क्षेत्र के सभी जर्जर बिजली तारों को तत्काल बदलने और मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST