<
Categories: बिहार

टूटा पैर लेकर अस्पताल पहुंचा मरीज, प्लास्टर नहीं था तो डॉक्टरों ने बांध दिया गत्ता, देखें वीडियो

बिहार के बेगूसराय के मंझौल अस्पताल से एक घटना सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाया है. इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. देखा जा सकता है कि किस तरह से प्लास्टर की कमी के कारण डॉक्टरों ने मरीज के टूटे पैर पर गत्ता बांध दिया.

Bihar Health System: बिहार के बेगूसराय जिले के मंझौल के अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अस्पताल के बेड पर लेटा हुआ है. उसके टूटे पैर पर कार्टन यानी गत्ता बंधा हुआ है. टूटे पैर को कार्टन से बांधकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इसके वायरल होने के बाद चिकित्सकीय जानकारों का कहना है कि जब संसाधनों की कमी होती है, तो मरीज के पैर को अस्थायी रूप से स्थिर रखने के लिए ऐसा किया जाता है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवारा वार्ड-4 निवासी कृष्ण कुमार 15 जुलाई की रात गढ़पुरा से वापस अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान मंझौल थाना क्षेत्र के हरसाइन पुल के पास उन्हें टैंपो ने टक्कर मार दी ऐऔर वो घायल हो गए. इसके बाद डायल 112 पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मंझौल अस्पताल पहुंचाया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने आशंका जताई कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया. इस दौरान अस्पताल में संसाधनों की कमी के कारण उसके पैर को स्थिर रखने के लिए कार्टन का इस्तेमाल किया गया. 

अस्पताल में 70 फीसदी मानव संसाधन की कमी

किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. अस्पताल प्रबंधक गौरी शंकर ने इस बारे में बताया कि अस्पताल में आर्थोपेडिक के केवल एक ही डॉक्टर हैं. ड्रेसर, ओटी असिस्टेंट, वार्ड ब्वॉय, फोर्थ ग्रेड कर्मियों समेत लगभग 70 फीसदी लोगों की कमी है. उन्होंने बताया कि मरीज को चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत कार्टन से पैर स्थिर कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया.     वहीं स्थानीय लोगों ने इस मामले की जांच करने की मांग की है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST

Delhi Murder: रिश्ते शर्मसार! चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगा मामला

Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…

Last Updated: October 8, 2026 17:37:17 IST

#MeToo आंदोलन के दौरान इस एक्ट्रेस ने लगाया था नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, एक्टर की मौत पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नाना पाटेकर की मृत्यु पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए…

Last Updated: October 8, 2026 17:02:40 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 8, 2026 16:52:15 IST

हिंदी में ज्योतिष अध्ययन के लिए हर्ष बावलिया (Harsh Bavaliya) की पाँच पुस्तकों का संग्रह

हर्षज्योतिषम् के तीन खंडों के साथ हर्षविधानम् और हर्षसूक्ष्मम् में क्रमबद्ध अध्ययन और अभ्यास पर…

Last Updated: October 8, 2026 16:37:15 IST