Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Bhagalpur: मोबाइल पर आया वीडियो कॉल और हो गई लाखों की चोरी! दुकान के काउंटर से चोर ने दिनदहाड़े उड़ाई नकदी और सामान

Bhagalpur: मोबाइल पर आया वीडियो कॉल और हो गई लाखों की चोरी! दुकान के काउंटर से चोर ने दिनदहाड़े उड़ाई नकदी और सामान

भागलपुर में शेरमारी बाजार में दिनदहाड़े एक कपड़ा दुकान में चोरी हो गई. चोर ने दुकानदार का ध्यान कुछ ही देर के लिए भटकाया और इसी दौरान दुकान के काउंटर में रखा नकद और पर्स लेकर फरार हो गया.

Written By:
Last Updated: August 11, 2026 19:45:48 IST

Mobile Ads 1x1
भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के शेरमारी बाजार में दिनदहाड़े एक कपड़ा दुकान में चोरी की घटना सामने आई है. चोर ने दुकानदार का ध्यान कुछ ही देर के लिए भटकाया और इसी दौरान दुकान के काउंटर में रखा नकद और पर्स लेकर फरार हो गया. 
 
घटना के बाद दुकानदार को जब चोरी का पता चला तो उसके होश उड़ गए दुकानदार के मुताबिक, चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये है. 

फोन की घंटी से भटकाया ध्यान 

घटना के संबंध में कपड़ा दुकानदार मुन्ना चौधरी ने बताया कि वह शेरमारी में अपनी दुकान पर बैठे हुए थे इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल आया. वीडियो कॉल आने के बाद वह दुकान से उठकर अंदर चले गए और अपनी पत्नी को फोन देने लगे. इसी दौरान एक व्यक्ति दुकान के अंदर आया दुकानदार के अनुसार, जब वह अपनी पत्नी को फोन देने में व्यस्त थे, तभी मौका देखकर उक्त व्यक्ति ने दुकान के काउंटर को खोल लिया काउंटर में रखी नकदी के साथ-साथ दुकानदार का पर्स भी लेकर वह वहां से निकल गया दुकानदार को कुछ देर बाद जब काउंटर खुला हुआ दिखाई दिया और पर्स गायब मिला, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई. 
 
एक लाख रु. से अधिक की हुई चोरी 

मुन्ना चौधरी ने बताया कि पर्स में नकदी के अलावा कई जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे. घटना के बाद उन्होंने दुकान और आसपास के इलाके में चोर की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था दुकानदार का कहना है कि दिनदहाड़े दुकान के अंदर इस तरह चोरी होने से वह पूरी तरह हक्का-बक्का रह गए. उनके अनुसार, नकदी और पर्स में मौजूद सामान को मिलाकर करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है.
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की चर्चा शुरू हो गई. दुकानदार ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी की पहचान करने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से चोर की पहचान में मदद मिल सकती है. दिनदहाड़े बाजार की दुकान में हुई इस चोरी ने दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

MORE NEWS