<
Categories: बिहार

नहा रही थी भाभी, देवर ने चलाया तेज म्यूजिक, कर दिया ऐसा कांड; पूरा गांव सदमे में

Bihar Triple Murder: बिहार के औरंगाबाद जिले के एक गांव में सनकी शख्स ने अपने 3 भजीतों को एक-एक मार डाला. यह वारदात उसने तेज म्यूजिक बजाकर अंजाम दिया.

Bihar Triple Murder: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सुबह-सुबह घर पहुंचे शख्स की भाभी किसी काम में व्यस्त और भतीजों को दरवाजा खोलने में देरी हो गई. इसके चलते नाराज चाचा अपने 3 भतीजों की निर्मम हत्या कर दी. बाहर चीखें ना जाएं, इसलिए डीजे की  आवाज तेज कर दी. इसके बाद एक-एक कर तीन बच्चों को काट डाला. आरोपी का नाम अमंतपाल (18) है. आरोप है कि गुस्साए अमंतपाल ने तीनों बच्चों का गला धारदार हथियार से रेत दिया. इसके बाद तीनों की कुछ ही देर में तड़पकर मौत हो गई. पुलिस मौके पर  पहुंची तो तीनों के शव एक ही कमरे में एक साथ पड़े मिले. मौके पर पुलिस को गले पर गहरे जख्म और चारों ओर खून फैला था.

तीन मासूमों की निर्मम हत्या से पड़ोसी सकते में

पुलिस के मुताबिक, मामूली सी बात पर आरोपित अमंत पाल (18) ने अपनी दो भतीजों और एक भतीजी की हत्या कर दी. जिन्होंने जान गंवाई उनमें आयुष (7), अनुष्का (5) और अनीष (10) शामिल हैं. बताया जा रहा कि जल्दी से दरवाजा नहीं खोलने से नाराज अमंतपाल इतना नाराज हुआ कि बच्चों को बेरहमी से मार डाला.

घटना को अंजाम देने के बाद अमंत ने खुद पर भी हमला किया. उसने अपना ही गला काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घर में मौजूद अमंतपाल की भाभी ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने देखा कि उसकी सांसें चल रही थीं तो तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाया गया.यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

म्यूजिक तेज कर छिपाई वारदात

बताया जा रहा है कि आरोपी अमंतपाल ने वारदात के दौरान तेज म्यूजिक तेज कर दिया था, ताकि बच्चों की आवाज बाहर न जा सके. कमरे में इलेक्ट्रिक कटर भी पड़ा मिला है, जो टूटा हुआ था. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारोपी अमंतपाल ने कितनी बेरहमी से भतीजों की हत्या की. संभावना है कि उसी से हमला किया गया. ब्लेड तक टूट जाने से हमले की क्रूरता का अंदाजा लगता है. उधर, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी नशा करता था. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

भाभी बाथरूम थी इसलिए हुई दूरी

बताया जा रहा है कि अंदर उसकी भाभी नहा रही थी. ऐसे में दरवाजा खोलने में देरी हुई. बच्चे देर बाद समझ पाए और दरवाजा खोलने पहुंचे. आरोपी का बड़ा भाई और मृत बच्चों का पिता मजदूरी करके परिवार चला रहा था. जहां घर पर 6 सदस्य थे अब वहां सिर्फ 3 बचे हैं और उनमें से हत्यारोपी की हालत खराब है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

IPL 2026: क्या धोनी को नहीं मिलेगा प्लेइंग XI में मौका, अश्विन बोले- उन्हें कोई नहीं रोक सकता…

कई लोगों का मानना है कि IPL 2026 के बाद धोनी संन्यास ले सकते हैं.…

Last Updated: March 27, 2026 17:15:33 IST

अप्रैल महीने में घूमने का बना रहे प्लान, आज ही नोट करें ये 5 जगह; जाते ही भूल जाएंगे पूरा गम

Tourist Guide: अप्रैल महीना घूमने के लिए एकदम मुफीद माना जाता है. जब न ज्यादा…

Last Updated: March 27, 2026 17:01:09 IST

कांपते हाथों से बनाती है चाय, मेहनत और जज्बे की जीती-जागती मिसाल हैं 103 साल काशीबा!, वीडियो वायरल

गुजरात की 103 साल बुजुर्ग महिला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही…

Last Updated: March 27, 2026 16:58:41 IST

मेरे पीरिड्स आ गए, तुम्हारे भी… क्या साथ रहने वाली लड़कियों की माहवारी मैच होती है? साइंस से समझें

Menstrual cycle synchrony: हॉस्टल, पीजी, फ्लैट या कॉलेज में एक साथ रहने वाली लड़कियों से…

Last Updated: March 27, 2026 16:55:02 IST

कांपते हाथों से बनाती है चाय, मेहनत और जज्बे की जीती-जागती मिसाल हैं 103 साल काशीबा!, वीडियो वायरल

अगर हौसला मजबूत हो तो किसी भी उम्र में आप काम कर सकते हैं. इसी…

Last Updated: March 27, 2026 16:59:26 IST

ज्वेलरी स्टोर ओनर ने प्रेग्नेंट कर्मचारी को दिया सरप्राइज, देखकर इमोशनल हो गयी एम्प्लॉई, वीडियो वायरल

हाल ही में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.…

Last Updated: March 27, 2026 16:52:59 IST