<
Categories: बिहार

Vijay Kumar Sinha : सड़क से सदन तक का शानदार सफर, फिर डिप्टी सीएम बने विजय कुमार सिन्हा; जानें कुल संपत्ति कितनी?

Bihar Cabinet 2025 Vijay Kumar Sinha : भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री बन गए हैं. वह साल 2005 में पहली बार लखीसराय से विधायक बने थे. साल 2020 में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद मिला और फिर 2024 में उपमुख्यमंत्री बने.

Vijay Kumar Sinha Deputy CM: नीतीश कुमार की पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) वर्तमान सरकार में भी अहम जिम्मेदारी मिली है. गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने एक मंत्री पद की शपथ ली. साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों की जीत, उनकी उस यात्रा का प्रमाण है, जो उन्होंने शून्य से शुरू की थी. 25 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से मिली जीत ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि उनके और जनता के बीच का रिश्ता सिर्फ नेता-वोटर का नहीं, बल्कि भरोसे का है.

नेतृत्व का निर्णायक मोड़

विजय सिन्हा के राजनीतिक जीवन में सबसे अहम मोड़ तब आया, जब उन्हें बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. यह पद न केवल सम्मान का था, बल्कि यह उनकी राजनीतिक परिपक्वता, संतुलन और प्रशासनिक समझ का भी प्रमाण था. इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने विपक्ष और सत्ता दोनों पक्षों को समान रूप से अवसर दिया और कई बार सदन में अनुशासन और गरिमा बनाए रखने के लिए कड़े निर्णय भी लिए.

जन्म स्थान और शिक्षा

5 जून 1967 को तिलकपुर, चानन, लखीसराय में जन्मे विजय कुमार सिन्हा का प्रारंभिक जीवन सरल और अनुशासित वातावरण में बीता. शिक्षक परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उनमें अध्ययन, परिश्रम और जीवन को सादगी से जीने का संस्कार शुरू से ही था. 1989 में राजकीय पॉलिटेक्निक बेगूसराय से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि उनका वास्तविक कार्य समाज की उन समस्याओं को समझना और सुलझाना है जिनसे रोज़मर्रा के लोग जूझते हैं. यही सोच उन्हें राजनीति की ओर ले आई, जहां उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर संगठन और फिर विधायिका तक हर चरण में अपनी पहचान स्वयं बनाई.

संपत्ति का विवरण (Vijay Kumar Sinha Networth)

  • 2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार-
  • कुल संपत्ति: करीब 11.62 करोड़ रुपये
  • कुल देनदारियां: 1.21 करोड़ रुपये
  • व्यक्तिगत चल संपत्ति: लगभग 1.5 करोड़ रुपये

अगर आज डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की पहचान बिहार के प्रभावशाली नेताओं में होती है, तो इसकी वजह सिर्फ चुनावों में दर्ज की गईं जीत नहीं हैं. वजह है, उनकी वह सतत यात्रा, जिसे उन्होंने बिना किसी बड़े राजनीतिक बैकग्राउंड, बिना संरक्षण और बिना शोर-शराबे के तय किया.  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST