<
Categories: बिहार

Bihar Chunav 2025: ‘लखनऊ में मेरे पैरों पर गिरे थे’, Pawan Singh पर क्यों भड़के Tej Pratap

Bihar Election 2025: पवन सिंह से अमित शाह, जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा के मुलाकात पर क्यों भड़के तेज प्रताप यादव? क्या चुनावी मैदान में अब नया सियासी हलचल मचेगा?

Bihar Chunav 2025: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात किया है. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात किया है. उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिससे बिहार की राजनीति में सियासी मौसम तेज हो गया.

पवन सिंह ने तस्वीर शेयर की

अमित शाह, जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जातिवादी राजनीति करने वालों को ये तस्वीरें देखकर डर लग रहा होगा. लेकिन विकसित बिहार का सपना देखने वाले कब तक एक-दूसरे से दूर रह सकते हैं क्या? आज हमारे माननीय गृह मंत्री अमित शाह और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने माननीय उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की और उन्हें तहे दिल से आशीर्वाद दिया. पवन सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा आपका बेटा पवन मोदी और नीतीश के सपनों का बिहार बनाने में पूरी ताकत लगा देगा.

पवन सिंह पर क्यों भड़के तेज प्रताप

इसी बीच इस मुलाकात को लेकर नेताओं के बयान भी आने लगे है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है कि पवन सिंह पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप ने उन्हें नसीहत भी दी है.

तेज प्रताप बोले ये बात

मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि पवन सिंह लगातार किसी के पैरों में गिर रहे है. लखनऊ में हमारे पैरों में गिरते थे. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनकी बुद्धि और विवेक अभी काम नहीं कर रहा है. वे एक कलाकार हैं और उन्हें सिर्फ़ कला पर ध्यान देना चाहिए वे राजनीति में क्यों पड़ रहे हैं?

जल्द हो सकता चुनाव का एलान

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की उम्मीद है. हाल ही में खबरें आई थीं कि चुनाव आयोग की एक टीम दशहरा के बाद बिहार का दौरा कर सकती है. जहां वे चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी और फिर चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा.

Gandhi Jayanti 2025: 2 अक्टूबर को क्यों होता है राष्ट्रीय अवकाश? जानें पीछे छुपा महत्व

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST