Live TV
Search
Home > क्राइम > Bihar Crime: जिस प्रेमी के लिए पति के साथ किया धोखा, उसी ने ले ली जान! ट्रॉली में 2 महीने तक पैक रहा शव, पूरा मामला जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Bihar Crime: जिस प्रेमी के लिए पति के साथ किया धोखा, उसी ने ले ली जान! ट्रॉली में 2 महीने तक पैक रहा शव, पूरा मामला जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बिहार के नवादा में रहने वाली छोटी उपाध्याय नाम की एक युवती का शव सिलवासा के एक कमरे में ट्रॉली में बंद मिला. जानकारी के अनुसार उसके प्रेमी ने झगड़ा होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव को ट्रॉली में भरकर लॉक करके चला गया था.

Written By:
Last Updated: August 11, 2026 22:02:23 IST

Mobile Ads 1x1
बिहार के नवादा जिला निवासी छोटी उपाध्याय नाम की युवती की लाश सिलवासा में एक बंद कमरे में ट्रॉली में भरी हुई मिली. खबर के अनुसार छोटी नाम की युवती की पहले ही शादी हो चुकी थी. 
 
अपने प्रेमी के चक्कर में छोटी पति को छोड़कर घर से भाग गई थी और वो अपने प्रेमी के साथ दादरा और नगर हवेली चली गई. ये दोनों सिलवासा में साथ रहने लगे. एक दिन हुई लड़ाई के दौरान छोटी के प्रेमी ऋषभ ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया.
 
क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार नवादा के रोह गांव निवासी छोटी पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसका पास के गांव के लड़के ऋषभ से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वो अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गयी और दोनों सिलवासा में एक किराए के कमरे में रहने लगे. छोटी के परिवार वालों ने कथित तौर पर उससे इस घटना के    बाद रिश्ता खत्म कर लिया था. छोटी और उसके प्रेमी ने सिलवासा में शादी कर ली थी. शादी के कुछ दिन बाद छोटी ऋषभ पर नवादा लौटने का दबाव बनाने लगी, जिसे लेकर दोनों में लड़ाई होने लगी. एक दिन लड़ाई के दौरान ऋषभ ने छोटी का गला दबा दिया, जिसके बाद छोटी की मौत हो गई. ऋषभ ने छोटी के शव को रस्सी से बांधकर ट्रॉली में भर दिया और लॉक करके रूम बंद करके चला गया.
 
पहचान छिपाकर वाराणसी में कर रहा था काम 

ऋषभ भागकर वाराणसी आ गया और अपना नाम बदलकर एक जगह काम करने लगा. उधर सिलवासा में जब दूसरा व्यक्ति कमरा किराए पर लेने आया तो उसने देखा कमरे में ट्रॉली बैग रखा है, जिससे बहुत दुर्गंध आ रही है. जब ट्रॉली खोली गई तो लोग दंग रह गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सिलवासा पुलिस और वाराणसी पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और वाराणसी से ऋषभ को पकड़ लिया, जहां वो पहचान छिपाकर रह रहा था. पुलिस ने ऋषभ को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है.

MORE NEWS