<
Categories: बिहार

Bihar Chunav से पहले Giriraj Singh ने किसे कहा ‘नमक हराम’? महागठबंधन और Tejashwi Yadav पर भी किया कटाक्ष

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव से पहले ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने मुसलमानों के प्रति एक विवादास्पद बयान दिया है, साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला किया है.

Giriraj Singh Statement on Muslims: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) से पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने अपने एक बयान से पूरी राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. अरवल जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर आपत्तिजनक बयान दे दियास साथ ही महागठबंधन पार्टी और तेजस्वी यादव पर भी जम कर कटाक्ष किया.

क्या कहा  गिरिराज सिंह ने?

गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम करती है, लेकिन कुछ मुस्लिम वोटर बीजेपी को समर्थन नहीं देते. उन्होंने एक मौलवी के साथ हुई बातचीत का उदाहरण देते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड मिलने के बावजूद उन्होंने बीजेपी को वोट नहीं दिया. उन्होंने कहा कि मैंने उनसे पूछा कि कार्ड मिला तो उन्होंने हां कहा, लेकिन वोट नहीं दिया. ऐसे लोगों को ‘नमक हराम’ कहते हैं. मैंने कहा कि मौलवी साहब, इन ‘नमक हरामों’ का वोट हमें नहीं चाहिए.

महागठबंधन पर किया कटाक्ष

गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में महागठबंधन पर भी हमला किया. उनका कहना था कि अरवल में मुड़ी कटवा की पार्टी को हराना जरूरी है और महागठबंधन का अस्तित्व कमजोर हो गया है. उन्होंने बताया कि इस बार कई घटक दल एक-दूसरे से लड़ रहे हैं और कोई नेतृत्व नहीं है. इसके विपरीत एनडीए में केंद्र में मोदी जी और राज्य में नीतीश कुमार नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की GDP 80,000 तक पहुंच चुकी है और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई कदम उठाए गए हैं.

तेजस्वी यादव पर हमला

गिरिराज सिंह ने महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हर घर को सरकारी नौकरी देने का झूठा वादा कर रहे हैं, जबकि पीएम आवास और अन्य योजनाओं के लाभ मुस्लिम समाज के लोगों तक भी पहुंचे हैं. उन्होंने दोहराया कि उन्हें ‘नमक हरामों’ का वोट नहीं चाहिए.

नीतीश सरकार की तारीफ

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार सरकार (Nitish Government) की तारीफ करते हुए कहा कि उनके शासन से पहले लोग शाम 5 बजे तक घर नहीं लौटते थे, जिससे परिवार में चिंता रहती थी. लेकिन नीतीश कुमार के आने के बाद सुरक्षा और जीवन की सहजता बढ़ी, महिलाएं भी रात में निसंकोच घर में आ जा सकती हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST