<
Categories: बिहार

Bihar Election 2025: गोपालगंज की सभा में गरजे Shivraj Singh Chauhan, बताया RJD का नया फुल फॉर्म, कहा- ‘आधे जेल में…’

Bihar Chunav 2025: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार दौरे पर पहुंचे. वहां उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की और लालू, तेजस्वी पर जमकर बरसने के साथ-साथ RJD का नया फुल फॉर्म बता डाला.

Shivraj Singh Chauhan on RJD Full Form: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज यानी शुक्रवार को बिहार दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गोपालगंज और दरभंगा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. अपने चिर-परिचित जोशीले अंदाज़ में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तुलना भगवान से करते हुए कहा कि जब-जब धर्म और अधर्म की लड़ाई होती है, तब भगवान को धरती पर आना ही पड़ता है. आज नरेंद्र मोदी वही भूमिका निभा रहे हैं.

गोपालगंज में गरजी शिवराज की हुंकार

सुबह करीब 11:15 बजे, शिवराज सिंह चौहान गोपालगंज जिले के बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां भाजपा (BJP) उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी (Mithilesh Tiwari) के समर्थन में उन्होंने सभा को संबोधित किया. करीब एक घंटे तक चली इस जनसभा में हजारों की भीड़ जुटी. सभा की शुरुआत में ही उन्होंने जनता से कहा कि यह चुनाव “रामराज्य और जंगलराज की लड़ाई” है. उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए भगवान को आना ही पड़ता है. आज नरेंद्र मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं। यह लड़ाई सिर्फ कुर्सी की नहीं, बिहार के भविष्य की है.

इसके साथ ही शिवराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर भी तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे, तब नौकरी के बदले जमीन ली गई. अब तेजस्वी यादव उसी राह पर चल रहे हैं. लेकिन बिहार की जनता अब मूर्ख नहीं है. यह जनता सब जानती है.

विपक्ष पर तीखा कटाक्ष

अपने व्यंग्य भरे अंदाज़ में शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राहुल-तेजस्वी वाले लोग हैं, जो आधे जेल में और आधे बेल पर हैं. ये लोग अब बच नहीं सकते. बिहार की जनता अब इनके असली चेहरे को पहचान चुकी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं.  जनता से अपील करते हुए इनके चक्कर में मत आओ, नहीं तो ये बिहार बेच देंगे.

RJD का बताया नया फूल फॉर्म

शिवराज सिंह चौहान ने महागठबंधन और आरजेडी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आरजेडी में R का मतलब है रंगबाज और रंगदारी, J का मतलब है जंगलराज और D का मतलब है डकैती. उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन को सत्ता मिली, तो सबसे पहले जनता को ही भस्म कर देंगे.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

दिल्ली में नहीं रुक रहीं बिल्डिंग गिरने की घटनाएं, सुंदरी नगर में झुकी 6 मंजिला इमारत, अब क्या होगा?

Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतों के गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है. इसी…

Last Updated: October 5, 2026 12:31:44 IST

DLF Mall जाकर करती थी चोरी, घी-रिफाइंड उठाती कई बार हुई कैमरे में कैद, पकड़ी गई

DLF Mall: नोएडा के DLF मॉल में एक महिला को चोरी करते हुए पकड़ा गया.…

Last Updated: October 5, 2026 12:18:44 IST

खेसारी को आज भी नहीं भूलीं काजल? 5 साल के रिश्ते पर दिया ऐसा बयान, वायरल Video ने मचाया बवाल

Kajal Raghwani On Relationship With Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी ने राइज एंड फॉल 2…

Last Updated: October 5, 2026 12:05:22 IST

UP Election 2027: SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी वोटर लिस्ट में फिर हो सकता है बड़ा बदलाव, जानें EC का प्लान

UP Election 2027: यह नया रिविज़न अप्रैल में उत्तर प्रदेश में पूरी हुई SIR प्रक्रिया…

Last Updated: October 5, 2026 11:25:30 IST

Bigg Boss 18: बिग बॉस में ‘बाप-बेटी’ में महाभारत! अरिश्फा पर भड़के काजी तौकीर, बोले – जबान संभाल कर…

Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में बाप-बेटी कहे जाने वाले काजी तौकीर…

Last Updated: October 5, 2026 11:08:21 IST

IND VS WI: वैभव सूर्यवंशी IN, 9 खिलाड़ी होंगे बाहर, पहले टी20 को लेकर Gautam Gambhir ने बनाया खतरनाक प्लान; कल लखनऊ में मचेगा धमाल

IND VS WI T20: टी 20 सीरीज़ में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिन्होंने…

Last Updated: October 5, 2026 10:54:15 IST