<
Categories: बिहार

Viral Video: रोज़ डे पर पति को परोसी वाइन, फिर लहराई पिस्टल; सोशल मीडिया पर ‘कूल’ बन रही महिला को पड़ गए लेने के देने!

मुंगेर में का एक वीडियो वायरल हो रहा है! महिला ने जब शराबबंदी के बीच पति को वाइन देकर किया प्रपोज और हाथ में लहराई पिस्टल. पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला...

Munger Viral Video: बिहार में ‘शराब’ बैन है और ‘हथियार’ दिखाना अपराध, लेकिन मुंगेर की इस ‘रिवॉल्वर रानी’ को शायद कानून का खौफ नहीं! सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में एक महिला ने न सिर्फ हाथ में जाम थामा, बल्कि पिस्टल के साथ पोज देकर सीधे पुलिस को चुनौती दे डाली. अब जब वीडियो वायरल हुआ, तो इश्क का खुमार पुलिसिया कार्रवाई के डर में बदल गया है. मुंगेर में पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने पति को वाइन और गुलाब देकर प्रपोज़ कर रही है. महिला के हाथ में पिस्टल पकड़े हुए एक फोटो भी वायरल हो रही है. 

थाना में केस दर्ज कर, जांच शुरू

दरअसल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कंचन देवी और लाइसेंसी पिस्टल होल्डर विशाल कुमार के खिलाफ़ थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 7 फरवरी के इस वायरल वीडियो में कंचन देवी पहले अपने पति को रोज़ डे पर गुलाब देती है, फिर उसे वाइन का गिलास और एक बोतल देती है. फिर वह एक रील बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर करती है, जो तुरंत वायरल हो जाता है. तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कि महिला रोज़ डे पर अपने पति को वाइन और गुलाब देकर प्रपोज़ कर रही है, जबकि उसका पति मुस्कुराता हुआ बैठा है और उसकी हरकतों पर रिएक्ट कर रहा है. महिला ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ शानदार पोज देती हुई भी दिख रही है.

पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है

महिला की हरकतों के बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज करके आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में मुंगेर के SP सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कंचन देवी नाम की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिस्टल और शराब की बोतल पकड़े हुए है. इसके बाद सदर SDPO की लीडरशिप में एक जांच टीम बनाई गई. जांच टीम ने महिला के घर पर भी छापा मारा, जहां पता चला कि वायरल फोटो में दिख रही पिस्टल दीनदयाल चौक के रहने वाले विशाल कुमार की है। जांच के दौरान पता चला कि विशाल कुमार के पास ही वह लाइसेंसी पिस्टल है, जिससे कंचन देवी ने फोटो खींचकर वायरल की थी. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: viral Video

Recent Posts

Pawan Kalyan Three Wives: कौन है पवन कल्याण की तीन पत्नियां? पहली ने किया था केस, दूसरी से हुआ कलेश और अब तीसरी वाली से…

Pawan Kalyan Three Wives: पवन कल्याण ने अब तक तीन शादियां की हैं. तीसरी पत्नी…

Last Updated: November 10, 2026 13:42:11 IST

Yash Vs Ranbir Kapoor: राम या रावण…कौन है ज्यादा अमीर? रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा मालामाल; जानें नेटवर्थ

Yash Vs Ranbir Kapoor Networth: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर और यश की जोड़ी दर्शकों…

Last Updated: November 10, 2026 12:55:10 IST

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:37 IST

फिटमेंट फैक्टर 3 या 4 हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? ₹18,000 की बेसिक पे पर समझिए पूरा कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2 से 4 होने पर ₹18,000 की बेसिक सैलरी…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:09 IST