Auraiya News: बीते दिनों औरैया से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी. जहां एक महिला शाम को अपने कमरे में थी, लेकिन सुबह उसके बेड से सांप की केंचुली मिली, जिसने सभी को चौंका दिया था. अब उस महिला ने एक वीडियो साझा किया है.
औरैया वाली नागिन ने साझा किया वीडियो
Auraiya Naagin Girl: कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जो हमें फिल्मीं लगती हैं, लेकिन औरैया में एक महिला अपने कमरे से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई थी. आपको बता दें कि महिला अपने कमरे के बिस्तर पर सांप की केंचुली, सिंदूर और चूड़ियां छोड़ कर चली गई थी. फिर गांव वालों ने अफवाह फैलाई कि वह इच्छाधारी नागिन है. हालांकि बाद में पता चला कि इसका कारण प्रेम है. अब उस महिला ने खुद वीडियो साझा कर धमकी दी है, जिसने इस मामले को फिर से हवा दे दी है.
महिला ने एक आदमी के साथ वीडियो साझा किया है. महिला कह रही है कि वो आदमी उसका पति, जिससे उसने शादी कर ली है. साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अगर उस लड़के परिवार वालों को कुछ भी हुआ, तो इसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ महिला के घरवाले होंगे. वायरल वीडियो के अनुसार वायरल ‘नागिन’ ने गांव के ही एक सतनाम नाम के लड़के से शादी कर ली है.
यूपी के औरैया जिले के एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती घर से अचानक लापता हो गई और उसके बिस्तर पर 5 फीट लंबे सांप का केंचुली, अंगूठी, गले का धागा और चूड़ियां मिलीं. परिजनों ने जब यह देखा तो गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि लड़की ‘नागिन’ बन गई है. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मामला बढ़ता देख पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की तो कहानी कुछ और ही निकली. जांच में सामने आया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था. परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जो उसे मंजूर नहीं थी. शादी से बचने के लिए उसने यह पूरा ‘ड्रामा’ रचा. इसके अलावा गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि युवती पिछले दो दिनों से खेतों में कुछ खोजती नजर आ रही थी. बाद में पता चला कि वह सांप का केंचुल ढूंढ रही थी, ताकि उसे घर में छोड़कर लोगों को भ्रमित कर सके.
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
नई दिल्ली,28 सितंबर: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई…