Daroga Bharti Patna Protest: बिहार दरोगा भर्ती, BPSC 70वीं परीक्षा समेत 13 मांगों को लेकर प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पटना में जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले. लेकिन जेपी गोलंबर के पास पुलिस और CRPF ने उन्हें रोक दिया. पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी. इसके बाद कुछ छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शन के दौरान मौके पर कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा.
CM आवास की ओर कूच
बिहार दरोगा भर्ती, BPSC 70वीं परीक्षा और BSSC समेत 13 मांगों को लेकर मंगलवार को पटना में प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले. लेकिन जेपी गोलंबर के पास पुलिस और CRPF ने उन्हें रोक दिया. पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर रखी थी. इसके बावजूद कुछ छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे. बाद में कुछ अभ्यर्थी एग्जीबिशन रोड होते हुए डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने वहां भी उन्हें रोक दिया.
#WATCH | Patna, Bihar: Students hold protest against alleged irregularities in the Bihar Police Sub-Inspector Recruitment examination and BPSC 70th examination, demanding an impartial probe and re-examination.
Heavy security has been deployed at the spot. pic.twitter.com/nqWEZirNls
— ANI (@ANI) September 15, 2026
दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि 1799 पदों पर हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कर रही है. छात्रों की मांग है कि जांच पूरी होने तक परीक्षा रद्द कर दोबारा कराई जाए. अभ्यर्थियों ने BPSC 70वीं परीक्षा और BSSC को लेकर भी सवाल उठाए. उनका आरोप है कि BPSC परीक्षा में गड़बड़ी के बावजूद इसे रद्द नहीं किया गया और BSSC की परीक्षा भी समय पर नहीं हो रही है.
ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली के स्कूलों में नवंबर से दिसंबर तक फिजिकल एक्टिविटी रहेंगी बंद, एडवाइजरी जारी
रोमित के परिवार ने भी उठाई आवाज
दरोगा भर्ती अभ्यर्थी रोमित की आत्महत्या के बाद उनके परिवार के लोग भी आंदोलन में पहुंचे. उनकी मां और भाई ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से न्याय की मांग की. अभ्यर्थियों ने रोमित के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई.