Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > दिल्ली-रांची के बाद बिहार में छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे BPSC BSSC, दारोगा भर्ती, AEDO के छात्र

दिल्ली-रांची के बाद बिहार में छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे BPSC BSSC, दारोगा भर्ती, AEDO के छात्र

Bihar BPSC Student Protest: बिहार के पटना में BPSC TRE-4, BSSC, AEDO और दारोगा भर्ती में लगातार हो रही देरी के खिलाफ अभ्यर्थी और शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं. भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.

Written By:
Last Updated: August 18, 2026 16:04:42 IST

Mobile Ads 1x1

Bihar BPSC Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बाद देश के अलग-अलग राज्यों से छात्रों के प्रदर्शन की वीडियोज सामने आ रही हैं. जंतर-मंतर पर लंबे समय तक प्रदर्शन के बाद सरकार ने उनकी मांगें मानी. इसके बाद झारखंड के रांची में JPSC और JSSC की परीक्षा को रद्द कराने के लिए छात्रों ने लंबे समय तक प्रदर्शन किया और फिर हेमंत सरकार ने उनकी बातें मानीं और परीक्षा रद्द करने के साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए. वहीं अब बिहार में भी छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

BPSC TRE-4, BSSC, AEDO और दारोगा भर्ती में लगातार हो रही देरी के खिलाफ बिहार में अभ्यर्थियों और शिक्षकों का आक्रोश अब आंदोलन में बदल गया है. भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. इसको लेकर छात्रों ने आज से आमरण अनशन शुरू करने की बात कही है. 

नहीं हो रही सुनवाई

अभ्यर्थियों का कहना है कि TRE-4 के विज्ञापन को लेकर लंबे समय से सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अब तक आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. इससे हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. मंगलवार से छात्र न्याय सत्याग्रह’ शुरू किया गया. आंदोलनरत छात्रों ने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों के हाथों में बैनर और महात्मा गांधी की फोटो है.

क्या हैं छात्रों की मांगें?

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मांगें लगातार तेज होती जा रही हैं. अभ्यर्थियों ने BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी करने, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे, BSSC परीक्षा की तिथि घोषित करने, लाइब्रेरियन बहाली और BET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है. अभ्यर्थियों का कहना है कि BPSC TRE-4 भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है.

MORE NEWS