<
Categories: बिहार

Bihar Chunav: महागठबंधन में CM की कुर्सी पर खींचतान, डिप्टी सीएम पद को लेकर सौदा पक्का!

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में अब ज्यादा समय नही बचा है. अभी तक महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) में सीट शेयरिंग नहीं हो पाई है. इसलिए सीएम फेस भी फाइनल नहीं हो पाया है. बता दें कि इंडिया गठबंधन में नये दलों के शामिल होने के बाद राजद और कांग्रेस को अपनी सीटों में कटौती करनी पड़ सकती है.

Bihar Chunav 2025: बिहार में महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) में नए दलों के शामिल होने से राजद और कांग्रेस को सीटों का त्याग करना पड़ रहा है. 2020 के चुनाव की तुलना में राजद फिलहाल 14 और कांग्रेस 12 सीटें कम लेने पर सहमत हुई है. ये 26 सीटें सहयोगी दलों को मिलेंगी. विकासशील इंसान पार्टी (VIP), लोजपा (पारस गुट) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नए गठबंधन सहयोगी है. वीआईपी को 26 में से अधिकतम 14 सीटें देने की योजना है. भाकपा माले को पिछली बार से 8 अधिक सीटें अधिक यानी 27 सीटें मिल सकती है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस की लोजपा को 2-2 सीटें मिल सकती है. सीट एडजस्टमेंट में फिलहाल यही तस्वीर बन रही है.

मुकेश सहनी की मांग 60 सीट

मुकेश सहनी ने अपने जीवन में एक भी चुनाव नहीं जीता है. फिर भी बिहार की राजनीति में अहमियत हासिल की है. ये जातिगत राजनीति के गणित के कारण है. मुकेश सहनी का दावा है कि 2023 की जाति जनगणना के अनुसार, बिहार में निषाद समुदाय की सभी उपजातियों की संयुक्त जनसंख्या 9.64% है. इसी जनसंख्या के आधार पर वे राजनीति में ज्यादा हिस्सेदारी की मांग करते रहे है. यही कारण है कि उन्होंने 2025 के बिहार चुनाव में 60 सीटें और उप-मुख्यमंत्री पद की मांग की है. वे दो सीटों पर समझौता करने को तैयार हैं, लेकिन किसी भी हालत में उप-मुख्यमंत्री पद पर समझौता नहीं करेंगे.

क्या डिप्टी सीएम पद तय?

इंडिया गठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर जहां इतनी खींचतान चल रही है. सहनी ने खुद को भावी डिप्टी सीएम के रूप में पेश कर दिया है. हालांकि इंडिया गठबंधन में उनके समायोजन की जो स्थिति बन रही है, वह 14 सीटों से अधिक नहीं पहुंच रही ऐसे में वह क्या करेंगे? 2020 में तेजस्वी यादव के साथ उनका विवाद इसलिए हुआ था क्योंकि वे ज़्यादा सीटों की मांग कर रहे थे. जिस दिन सीट बंटवारे की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही थी, उसी दिन मुकेश सहनी बैठक से बाहर निकल गए थे.

Bihar में खुद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव या नहीं? Chirag Paswan के ताजा बयान से BJP-JDU में खलबली?

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, केंद्र सरकार करेगी बदलाव

Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Last Updated: September 29, 2026 15:23:54 IST

नॉर्मल यूज में ही टूट गई सैमसंग फोल्ड की स्क्रीन, 20 साल की वफादारी का मिला यह इनाम? सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भड़का ग्राहक

सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:16:44 IST

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST