बिहार के सहरसा में दो रेप की वारदात को अंजाम देने की खबर है. कहा जा रहा है कि दो बच्चों के पिता ने एक सात साल की मासूम के साथ हैवानियत की. वहीं एक निजी क्लिनिक में काम करने वाली महिला ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है.
Bhopal Crime: पड़ोसी ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
Saharsa Crime News: बिहार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सहरसा जिले में दो बच्चों के पिता ने एक सात साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया. जानकारी के अनुसार, सहरसा में काशनगर थाना क्षेत्र के गांव में रविवार को लगभग 30 वर्षीय दो बच्चों के पिता ने 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया. हालांकि आरोपी युवक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ग्रामीणों की मानें, तो सात साल की मासूम आम के बगीचे में छोटे-कच्चे आम चुनने के लिए गई थी. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा, जो ग्रामीण ही था. वो बच्ची को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
जब बच्ची ने शोर मचाया, तो ग्रामीण वहां पहुंचे और बच्ची को खून से लथपथ पाया. वहीं आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया. बच्ची को आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं घटना के बाद से पुलिस की टीमें गांव में फैली हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इस बारे में सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी मुकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है. इस मामले में काशनगर के थानाध्याक्ष बजरंगी कुमार ने कहा कि आरोपी के दो परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
इसके अलावा सहरसा के ही नया बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में काम करने वाली महिला के साथ भी दरिंदगी की कोशिश की जाने की खबर है. बीते दिन महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है. पीड़िता का कहना है कि उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और फिर दुष्कर्म की कोशिश की गई.
UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…
Weather Update 7 October 2026: मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अनुमान जारी किया है. आज,…
Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…
Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…