Live TV
Search
Home > क्राइम > सात साल की मासूम से दरिंदगी, 2 बच्चों के पिता ने किया दुष्कर्म, इलाके में मचा हड़कंप

सात साल की मासूम से दरिंदगी, 2 बच्चों के पिता ने किया दुष्कर्म, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के सहरसा में दो रेप की वारदात को अंजाम देने की खबर है. कहा जा रहा है कि दो बच्चों के पिता ने एक सात साल की मासूम के साथ हैवानियत की. वहीं एक निजी क्लिनिक में काम करने वाली महिला ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 19:09:40 IST

Mobile Ads 1x1

Saharsa Crime News: बिहार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सहरसा जिले में दो बच्चों के पिता ने एक सात साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया. जानकारी के अनुसार, सहरसा में  काशनगर थाना क्षेत्र के गांव में रविवार को लगभग 30 वर्षीय दो बच्चों के पिता ने 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया. हालांकि आरोपी युवक अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ग्रामीणों की मानें, तो सात साल की मासूम आम के बगीचे में छोटे-कच्चे आम चुनने के लिए गई थी. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा, जो ग्रामीण ही था. वो बच्ची को बहला-फुसलाकर मक्के के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. 

जब बच्ची ने शोर मचाया, तो ग्रामीण वहां पहुंचे और बच्ची को खून से लथपथ पाया. वहीं आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया. बच्ची को आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं घटना के बाद से पुलिस की टीमें गांव में फैली हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

पुलिस ने दी जानकारी

इस बारे में सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी मुकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है. इस मामले में काशनगर के थानाध्याक्ष बजरंगी कुमार ने कहा कि आरोपी के दो परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

महिला कर्मी से दुष्कर्म की कोशिश

इसके अलावा सहरसा के ही नया बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में काम करने वाली महिला के साथ भी दरिंदगी की कोशिश की जाने की खबर है. बीते दिन महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है. पीड़िता का कहना है कि उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और फिर दुष्कर्म की कोशिश की गई.

MORE NEWS