<
Categories: बिहार

दिल्ली के 5-स्टार होटल में बिहार के किस मंत्री पर महिला ने बरसाई चप्पल? तेज प्रताप यादव के दावे से मचा सियासी हड़कंप!

दिल्ली के एक 5-स्टार होटल में ऐसा क्या हुआ कि बिहार के एक बड़े मंत्री की 'इज्जत' पर बन आई? कहा जा रहा है कि एक युवती से ऐसा झगड़ा हुआ कि चप्पल तक चल गई! इस 'होटल कांड' और मामला दबाने के लिए 25 लाख के खेल की खबर से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है. अब इसी चप्पल कांड पर तेज प्रताप यादव ने बड़ा सवाल उठाकर बवाल काट दिया है. जानिए आखिर क्या है मामला.

राजधानी दिल्ली का एक आलीशान होटल, एक हाई-प्रोफाइल मंत्री जी और एक महिला के साथ कथित विवाद… क्या वाकई बंद कमरों के पीछे कुछ ऐसा हुआ जिसने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है? चर्चाओं का बाजार गर्म है कि दिल्ली के एक होटल में बिहार सरकार के एक मंत्री और एक युवती के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद बात काफी आगे बढ़ गई.  

कहा तो यह भी जा रहा है कि होटल स्टाफ के बीच-बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और फिर इस पूरे विवाद को रफा-दफा करने के लिए लाखों रुपये का ‘लेन-देन’ भी किया गया. हालांकि, इन दावों की सच्चाई क्या है, यह अभी जांच का विषय है. लेकिन इस बीच महुआ से चुनाव हार चुके जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीधा हमला बोलकर इस मामले को सड़क से लेकर सियासी गलियारों तक गर्म कर दिया है.  

विधायक संजय कुमार सिंह पर उठाए गंभीर सवाल

दरअसल, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिहार सरकार के मंत्री और महुआ सीट से एलजेपी (रामविलास) के विधायक संजय कुमार सिंह पर गंभीर सवाल उठाए हैं. तेज प्रताप यादव ने दिल्ली के एक होटल में एक महिला के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और इस मामले को दबाने के लिए पैसों के लेन-देन के आरोपों की जांच कराने की मांग की है.

तेज प्रताप ने किया विवादित पोस्ट

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने लिखा कि अगर दिल्ली के होटल में महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोप सच हैं, तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है.

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और कहा है कि यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. तेजप्रताप यादव ने तो संजय सिंह को युवती द्वारा चप्पल से पीटे जाने की तस्वीर दिखाई है, हालांकि यह तस्वीर AI से बनी है.

दिल्ली के होटल में क्या हुआ था?

सामने आए आरोपों के मुताबिक, यह घटना दिल्ली के एक होटल की बताई जा रही है. सोशल मीडिया और राजनीतिक बयानों के अनुसार, मंत्री संजय कुमार सिंह की होटल के एक कमरे में एक युवती के साथ बहस हुई थी. आरोप है कि वहां महिला के साथ गलत व्यवहार किया गया, जिसके बाद होटल के स्टाफ ने बीच-बचाव करके स्थिति को संभाला. हालांकि, इन आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इन्हें फिलहाल सिर्फ आरोप ही माना जा रहा है.

मामला दबाने के लिए 25 लाख देने का दावा

विवाद को शांत करने के लिए पैसों के लेन-देन की बात भी सामने आ रही है. सोशल मीडिया पोस्ट्स और राजनीतिक दावों में कहा जा रहा है कि मामले को दबाने के लिए करीब 25 लाख रुपये देने की कोशिश की गई थी. इससे पहले 5 लाख रुपये के लेन-देन की चर्चा भी सामने आई थी. हालांकि, इस कथित लेन-देन की भी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

आपको बताते चलें कि साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में संजय कुमार सिंह ने महुआ सीट से तेज प्रताप यादव को हराया था. चुनाव जीतने के बाद संजय सिंह को नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बनाया गया था.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Gold Price Today 30 October 2026: सोना खरीदने का है प्लान? बाजार खुलते ही फिसले गोल्ड के दाम, चेक करें 24, 22 और 18 कैरेट का भाव

Gold Price Today 30 October 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,200…

Last Updated: October 30, 2026 10:48:35 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक झटके में 2,503 टूटा भाव; जानें आज 1 किलो का रेट

Silver Price Today 30 Oct 2026: 30 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 30, 2026 10:34:50 IST

Lucknow Triple Murder: ‘पापा-पापा’ चिल्लाता रहा मासूम, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, ट्रिपल मर्डर का खौफनाक VIDEO वायरल

Lucknow Triple Murder: लखनऊ के सआदतगंज में हुए ट्रिपल मर्डर का खौफनाक वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 30, 2026 10:09:36 IST

Caught on CCTV: पड़ोसी की कार के सेंसर से था परेशान, गुस्से में उठाया ऐसा कदम; CCTV देख पुलिस भी हैरान!

Car Fire CCTV Video: गुजरात के मोरबी में कार का सेंसर बार-बार बजने से परेशान…

Last Updated: October 30, 2026 09:43:29 IST

Israeli Election: इजरायल चुनाव में नेतन्याहू का बिगड़ा खेल! किंगमेकर बनीं अरब पार्टियां, अब किसकी बनेगी सरकार?

Israeli Election: अगर ज़ायोनी विपक्ष की 48 सीटों और अरब पार्टियों की 19 सीटों को मिला…

Last Updated: October 30, 2026 08:37:23 IST