Who Is Malaika Arora BF Harsh Mehta: मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है. डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता को डेट कर रही है. आइए जानते हैं कौन है हर्ष मेहता?
कौन हैं मलाइका अरोड़ा का BF?
Who Is Malaika Arora BF Harsh Mehta: अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है. डायमंड कारोबारी हर्ष मेहता के साथ उनकी नजदीकियां इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों की उम्र में करीब 19 साल का अंतर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. अब एक बार फिर मलाइका और हर्ष को साथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.
29 अगस्त को हर्ष मेहता को मलाइका के रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. वहीं मलाइका ब्लू जींस और व्हाइट टॉप में बेहद खुश नजर आईं. कैमरे के सामने उनके चेहरे की मुस्कान ने सबका ध्यान खींच लिया. इससे पहले भी मलाइका को हर्ष के साथ अपनी मां के घर ओनम सेलिब्रेट करते देखा गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
खास बात ये रही कि मलाइका के बेटे अरहान खान भी अपने दोस्तों के साथ उसी रेस्टोरेंट में पहुंचे. अरहान की मौजूदगी को फैंस मलाइका और हर्ष के रिश्ते को लेकर एक अहम संकेत के तौर पर देख रहे हैं. हालांकि मलाइका ने अभी तक अपनी दूसरी शादी या इस रिश्ते के भविष्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में दोनों का रिश्ता किस मुकाम तक पहुंचता है, ये आने वाला वक्त ही बताएगा.
इटली की तस्वीर में दिख रहे आदमी के बारे में अफवाह है कि वह हर्ष मेहता हैं, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 33 साल के हैं और मुंबई के एक अमीर बिजनेस परिवार से हैं. वह भारत की फाइनेंशियल कैपिटल में एक डायमंड मर्चेंट हैं और सैन्कस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं. ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी प्रॉपर्टी करोड़ों रुपये की है. हालांकि, अभी इसके बारे में कोई और जानकारी मौजूद नहीं है.
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 2016 में अलग होने की घोषणा करने के बाद 2017 में अपनी 19 साल की शादी खत्म कर दी और तलाक ले लिया. इस कपल का एक बेटा है जिसका नाम अरहान खान है. उसके बाद, वह एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं; हालांकि, वे साल 2024 में अलग हो गए.
ये भी पढ़ें: आमिर खान के भाई की Bigg Boss 20 में एंट्री? सलमान खान के शो में होगा फैमिली ड्रामा का बड़ा खुलासा; अब मचेगा बवाल
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…