Viral Video: शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर खूब मारपीट हुई, जिसके हाथ जो लगा उसी से सामने वाले की पिटाई कर दी. इस दौरान कई लोग घायल तक हो गए. शादी की खुशियां अचानक तनाव और हिंसा में तब्दील हो गई.
Bihar News: इस समय शादियों की सीजन जोर पर है. हर रोज हजारों शादियां देशभर में हो रही है. लोग पार्टियों में भोज का खूब मजा ले रहे हैं. लेकिन शादी की खुशियों के बीच, कुछ ऐसी भी घटनाएं सामने आ रही है. जो लोगों की घटिया सोच को दिखाती है. हाल ही में एक मामला बिहार के बोधगया से आया है. यहां शादी में रसगुल्ले को लेकर लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई. लोगों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे, लात-घूसे और कुर्सियां तक दे मारी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बिहार के बोधगया की है. यहां एक निजी होटल में 29 नवंबर को शादी समारोह था. यहां दुल्हे और बाराती खाने-पीने की चीजों को लेकर आपस में भिड़ गए. जिसके बाद दुल्हन और उसके परिवार ने शादी से इंकार कर दिया. दुल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस लेकर आनी पड़ी.
दरअसल, बोधगया के होटल में हथियार गांव से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था. यहां वह दुल्हन के साथ सात फेरे लेने आया था. लेकिन समारोह में मिठाई कम जाने के कारण दुल्हे पक्ष के लोगों ने खूब बवाल काटा. जिसका फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया. दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हई. जिसके हाथ जो लगा, उसने वही उठाकर सामने वाले को दे मारा. इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल भी हो गए. समारोह में जयमाला की रस्में पूरी हो चुकी थी. सिर्फ शादी के मंडप पर बैठना बाकी था. लेकिन दुल्हन ने कोहराम देखकर शादी करने से मना कर दिया.
दूल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, रसगुल्ले की कमी के कारण दोनों पक्षों में मारपीट हुई. दुल्हन पक्ष ने बोधगया थाना में दहेज की मांग करने का झूठा मुकदमा भी दायर कर दिया है. मुकदमे के बावजूद दुल्हे वाले शादी के लिए कहते रहे, लेकन दु्ल्हन पक्ष ने शादी करने से साफ मना कर दिया.
Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…
Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली स्कूल एडमिशन पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ आज जारी हो गया है. पैरेंट्स…
Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…
Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…
Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…
Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…