<
Categories: बिहार

नहीं मिला रसगुल्ला…तो आपस में भिड़ गए दूल्हा-बाराती, हंगामा देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Viral Video: शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर खूब मारपीट हुई, जिसके हाथ जो लगा उसी से सामने वाले की पिटाई कर दी. इस दौरान कई लोग घायल तक हो गए. शादी की खुशियां अचानक तनाव और हिंसा में तब्दील हो गई.

Bihar News: इस समय शादियों की सीजन जोर पर है. हर रोज हजारों शादियां देशभर में हो रही है. लोग पार्टियों में भोज का खूब मजा ले रहे हैं. लेकिन शादी की खुशियों के बीच, कुछ ऐसी भी घटनाएं सामने आ रही है. जो लोगों की घटिया सोच को दिखाती है. हाल ही में एक मामला बिहार के बोधगया से आया है. यहां शादी में रसगुल्ले को लेकर लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई. लोगों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे, लात-घूसे और कुर्सियां तक दे मारी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. 

रसगुल्ले को लेकर हुई मारपीट

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बिहार के बोधगया की है. यहां एक निजी होटल में 29 नवंबर को शादी समारोह था. यहां दुल्हे और बाराती खाने-पीने की चीजों को लेकर आपस में भिड़ गए. जिसके बाद दुल्हन और उसके परिवार ने शादी से इंकार कर दिया. दुल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस लेकर आनी पड़ी. 

बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

दरअसल, बोधगया के होटल में हथियार गांव से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था. यहां वह दुल्हन के साथ सात फेरे लेने आया था. लेकिन समारोह में मिठाई कम जाने के कारण दुल्हे पक्ष के लोगों ने खूब बवाल काटा. जिसका फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया. दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हई. जिसके हाथ जो लगा, उसने वही उठाकर सामने वाले को दे मारा. इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल भी हो गए. समारोह में जयमाला की रस्में पूरी हो चुकी थी. सिर्फ शादी के मंडप पर बैठना बाकी था. लेकिन दुल्हन ने कोहराम देखकर शादी करने से मना कर दिया.

दुल्हे पक्ष पर दहेज का मुकदमा दायर

दूल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, रसगुल्ले की कमी के कारण दोनों पक्षों में मारपीट हुई. दुल्हन पक्ष ने बोधगया थाना में दहेज की मांग करने का झूठा मुकदमा भी दायर कर दिया है. मुकदमे के बावजूद दुल्हे वाले शादी के लिए कहते रहे, लेकन दु्ल्हन पक्ष ने शादी करने से साफ मना कर दिया.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST