Muzaffarpur Human Trafficking Racket: मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक ऐसे ढाबे का पर्दाफाश किया है, जिसमें खाना नहीं बल्कि लड़कियों का सौदा किया जाता था.
Muzaffarpur Human Trafficking Racket: ढाबे में खाना नहीं मिलती थी खूबसूरत युवतियां
Muzaffarpur Human Trafficking Racket: बिहार के नवादा के बाद अब मुजफ्फरपुर जिले में भी देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. युवतियों से देह व्यापार कराने के साथ-साथ उनका अश्लील वीडियो भी बनाया जा रहा था. इसके बाद इन वीडियोज को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बुलाया जाता और फिर उनसे धंधा करवाया जाता. इसके लिए युवतियों को प्रत्येक व्यक्ति के 500 रुपये दिए जाते थे. ज्यादा खूबसूरत होने पर 600 रुपये तक मिलते थे.
इस खुलासे के बाद आसपास लोग भी सकते में हैं. पुलिस ने ऐसी लड़कियों को दरिंदों के चंगुल से छुड़ाने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया है. सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि अहियापुर और गरहां ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर लड़कियों को मुक्त कराया. साथ ही ढाबे के मैनेजर मिथिलेश कुमार और पटियासा के अमित कुमार को गिरफ्तार किया है. इनमें लगातार पूछताछ की जा रही है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में इस देह व्यापार रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि गरहां ओपी अंतर्गत पटियासा में फोरलेन किनारे स्थित मोहनी ढाबा है. यहां पर पूरी योजना से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. यहां पर खूबसूरत युवतियों को बहाने से बुलाया जाता और फिर देह व्यापार कराने के साथ उनका अश्लील वीडियो भी बनाया जाता.
आरोपी ढाबा मैनेजर इस देह व्यापार रैकेट का मास्टर माइंड था. आरोप है कि मिथिलेश कुमार वीडियो बनाने के बाद वायरल करने की धमकी देकर युवतियों को बार-बार बुलाता था. देह व्यापार में ग्राहक से वसूले गए पैसों में से 500 से 600 रुपये युवतियों को मिलते थे. पुलिस ने मीनापुर और तुर्की थाना इलाके की 2 युवतियों को मुक्त कराया है. पुलिस ने ढाबा के मालिक पटियासा निवासी उमेश राय को भी देह व्यापार रैकेट संचालित करने के मामले में नामजद किया है.
ढाबे के काउंटर से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान (कंडोम) जब्त किए गए हैं. इसके अलावा देह व्यापार से जुड़ी हिसाब की डायरी भी पुलिस के हाथ लगी है. मीनापुर की युवती के मुताबिक, ढाबे का मैनेजर मिथिलेश लड़कियों से डील करता था. वह धमकी देता था कि नहीं आने पर उनका फोटो और वीडियो वायरल कर देगा.
देह व्यापार से की गई कमाई का बड़ा हिस्सा मालिक और ढाबा संचालक लेते थे, वहीं ग्राहकों से वसूले गए रुपये में 50 प्रतिशत ढाबे का मैनेजर रखता था. गिरफ्तार अमित ने भी स्वीकार किया है कि मिथिलेश ही लड़कियों से डील करता था.
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…