Patna Girl Death: पटना में 18 वर्षीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को लेकर बिहार में जमकर विरोध हो रहा है. जानिए क्या है पूरा मामला और अभी तक इस केस में क्या-क्या हुआ.
Patna girl death
Patna Girl Death Row: बीते 11 जनवरी को बिहार की राजधानी से महज 50 किलोमीटर की दूरी से चौंकाने वाली घटना सामने आई. जहानाबाद की रहने वाली 18 वर्षीय युवती, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा (एनईटी) की तैयारी कर रही थी. वह अपने हॉस्टल के कमरे में 06 जनवरी को बेहोश पाई गई थी. फिर कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक प्राइवेट अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी. अब स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर आक्रोश है. हालांकि पुलिस की जांच जारी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. इस लेख में हम सिलसिलेवार तरीके से जानेंगे कि कब-कब और क्या हुआ.
लड़की के बेहोश होने की खबर सामने आने के बाद 09 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी. फिर उसकी मौत के बाद परिवार वालों ने ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अधिकारियों पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था. छात्रा के पिता की तरफ से दर्ज एफआईआर में लिखा है, ‘मुझे शक है कि बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया है या मारपीट की गई है. उसके शरीर और सिर पर चोट है.’ इस केस में ज्यादा आक्रोश और बवाल होने के कारण पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. इसके बाद पुलिस ने छात्रावास के मालिक को गिरफ्तार कर लिया.
डॉक्टरों की शुरुआती जांच रिपोर्ट में पता चला कि उसकी मृत्यु नींद की गोलियों के अत्यधिक सेवन के कारण हुई और वे टाइफाइड से भी पीड़ित थीं. हालांकि, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में ‘यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.’ यानी कि ये कहा जा सकता है उस लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था.
छात्रा की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘हम पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते. इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए. मुझे अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए. इन पुलिसकर्मियों ने तो मुझे उसकी मृत्यु से कुछ घंटे पहले उसे एक गिलास पानी भी नहीं पिलाने दिया.’
लोकसभा के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने हाल ही में इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.
SRH vs RR head to head: आज आईपीएल के 21 वे मुकाबले में कौन कैसे…
Havy Blood Flow During menstruation: पीरियड्स में आमतौर पर 2-7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है,…
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन और ब्लू लाइन की कुछ पुरानी ट्रेनों को अपडेट किया…
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 25: फिल्म कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 415.50 करोड़ रुपये…
लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट…
Heatwave Warning: गर्मियों में सिरदर्द और चक्कर आना हीट वेव या डिहाइड्रेशन का संकेत हो…