<
Categories: धर्म

Most Famous Saraswati Temple: भारत में मौजुद 5 सबसे प्रसिद्ध सरस्वती मंदिर, बसंत पंचमी पर होता है विशाल आयोजन

Most Famous Saraswati Temple: यहा हम आपको बता रहे हैं भारत में मौजुद उन 5 सबसे प्रसिद्ध सरस्वती मंदिरों के बारे में, जहां बसंत पंचमी का त्योहार बेहद धुमधाम से मनाया जाता है और विशाल आयोजन होता है.

Most Famous Saraswati Temple: हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी के दिन मनाया जाएगा यानी आज से 2 दिन बाद. इस शुभ दिन पर लोग मां सरस्वती की पूजा करते हैं, जिन्हें ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी माना जाता है. बसंत पंचमी के दिन लोग सरस्वती माता का आशीर्वाद लेने मंदिर जाते हैं और अच्छे और सफल जीवन की कामना करते हैं. ऐसे में आप भी बसंत का स्वागत करने और बसंत पंचमी का जश्न मनाने के लिए सरस्वती माता के मंदिर जाना चाहते हैं, तो यहां आपको भारत में मौजुद उन 5 सबसे प्रसिद्ध सरस्वती मंदिरों के बारे में, जहां बसंत पंचमी का त्योहार बेहद धुमधाम से मनाया जाता है और विशाल आयोजन किया जाता है.

भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध सरस्वती मंदिर

ज्ञान सरस्वती मंदिर, बासर (तेलंगाना)

तेलंगाना की गोदावरी नदी के तट पर बना मां सरस्वती का यह मंदिर सबसे प्रमुख सरस्वती मंदिरों में से एक है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, यहां महाभारत के युद्ध के बाद महर्षि व्यास ने शांति के लिए तपस्या की थी. इस मंदिर मे छोटे बच्चों का ‘अक्षर अभ्यासम’ यानी शिक्षा की शुरुआत संस्कार किया जाता हैं. यह मंदिर दिखने में बेहद खूबसूरत है और यहां जाते ही आपको अनोखी शांति का अनुभव होता हैं. बसंत पंचमी का त्योहार यहां बेहद धुमधाम से मनाया जाता है.

विद्या सरस्वती मंदिर, वरगल (तेलंगाना)

तेलंगाना के मेदक जिले में स्थित यह मां सरस्वती का यह मंदिर एक पहाड़ी पर बनाया गया है, यहां का वातावरण बेहद शांत और आध्यात्मिक है. इस मंदिर में एक वेदमार्ग और धार्मिक शिक्षा केंद्र भी है. बसंत पंचमी के खास अवसर पर यहां भव्य उत्सव बेहद धुमधाम से बनाया जाता है.

शृंगेरी शारदा पीठम, कर्नाटक

कर्नाटक में आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित यह प्रसिद्ध मठ तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है. इस खूबसूरत मंदिर में मां सरस्वती ‘शारदा’ के रूप में विराजमान है. मंदिर की वास्तुकला द्रविड़ शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है. दक्षिण भारत में मां सरस्वती के इस मंदिर को ज्ञान का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है. बसंत का स्वागत यहां बेहद विशाल तरह से किया जाता है.

दक्षिण मूकाम्बिका मंदिर, कोट्टायम (केरल)

केरल के कोट्टायम जिले के पनाविला में मौजुद मां सरस्वती यह मंदिर ‘पनचिक्कड़ सरस्वती मंदिर’ के नाम से भी मशहुर है. यहां देवी की मूर्ति के पास एक निरंतर जलधारा बहती रहती है और मूर्ति को पौधों (लताओं) ने ढका हुआ है. इसे ‘दक्षिण की मूकाम्बिका’ कहा जाता है. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के दर्शन के लिए यह मंदिर सबसे अच्छा है.

महा सरस्वती मंदिर, कोठाद (गुजरात)

गुजरात के कच्छ में बना मां सरस्वती यह मंदिर बहुत प्राचीन है. भक्त यहां अपनी याददाश्त और वाणी की शुद्धि के लिए प्रार्थना के लिए हैं और छात्र विशेष रूप से अपनी परीक्षाओं से पहले आशीर्वाद लेने आते हैं. इस मंदिर में बसंत पंचमी के दौरान विशेष पूजा अर्चना की जाती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

LSG vs PBKS: 1 शतक, कई रिकॉर्ड… श्रेयस अय्यर ने किया गजब कारनामा, 19 साल में बने चौथे ऐसे कप्तान

Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ…

Last Updated: May 24, 2026 13:14:12 IST

Jokes Of The Day: सोना कहां है… जब पिस्तौल दिखाकर चोर ने पूछा, फिर आदमी का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 24, 2026 12:04:46 IST

IPL 2026: 1 सीट, 3 दावेदार… MI तय करेगी कौन खेलेगा प्लेऑफ, देखें समीकरण

IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…

Last Updated: May 24, 2026 11:46:33 IST

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST