Monsoon 2025 Latest Update: मॉनसून का असर कम हुआ है और उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की रफ्तार कम हो गई है.
Weather Update 14 September Aaj ka mausam kaisa rahega
Weather Update 14 September Aaj ka mausam kaisa rahega: मॉनसून 2025 (Monsoon 2025) अब विदाई की ओर बढ़ चला है. इसका असर भी कम हुआ है. कुल मिलाकर कुछ राज्यों को छोड़ दें तो देशभर में मॉनसून का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगा है. पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश का असर आने वाले दिनों में धीरे-धीरे कम होगा. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, तेज बारिश से उत्तर से लेकर दक्षिण तक राहत मिलने वाली है.
मॉनसून 2025 के असर से ओडिशा के साथ-साथ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और यनम में रविवार (14 सितंबर) को बारिश की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. इसके साथ-साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश हो सकती है. तेज बारिश का सिलसिला पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी जारी रहेगा. जहां तक देश की राजधानी दिल्ली की बात हैं तो रविवार (14 सितंबर) को झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली ही नहीं एनसीआर के शहरों में भी रविवार को बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों में शामिल अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और सिक्किम में 14 सितंबर को बारिश होने की संभावना है. इसके साथ-साथ दक्षिण भारत के राज्यों में शुमार केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मध्यम स्तर से लेकर तेज बारिश की संभावना है.
मॉनसून की विदाई दिल्ली-एनसीआर में सबसे देरी से होगी. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है. रविवार (14 सितंबर) को दिल्ली के साथ एनसीआर के करीब सभी शहरों में बारिश होगी. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से रविवार को मौसम सुहाना हो जाएगा. दरअसल, मॉनसून के फिर से एक्टिव होने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 से 16 सितंबर तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, क्योंकि मॉनसून 2025 की वापसी हो रही है. दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) के असर से सोमवार (15 सितंबर) यूपी के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. 17 सितंबर अलीगढ़, हाथरस, सहारनपुर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, आगरा, मथुरा और बदायूं बारिश होगी. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 15, 16, 17 और 18 सितंबर को यूपी के रामपुर, बरेली, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश हो सकती है.
पर्वतीय राज्य हिमाचल में बारिश की संभावना बन रही है. 14 सितंबर हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा और सिरमौर में बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल,अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी में बारिश का अलर्ट है. इसी तरह जम्मू-कश्मीर में भी बारिश होने की संभावना है.
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…
Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…
Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…