<
Categories: बिहार

Jharkhand Air Ambulance Crash: कर्ज में डूबे परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे ने सब छीन लिया

Ranchi-Delhi Air Ambulance: : चतरा एयर एंबुलेंस हादसे में 7 मौतें हुई है. कर्ज लेकर पढ़े डॉक्टर और इलाज के लिए उधार जुटाने वाला परिवार एक झटके में सब उजड़ गया

Jharkhand air ambulance crash: झारखंड के चतरा सिमरिया जंगल में एयर एंबुलेंस हादसे से सात जिंदगियां तबाह हो गई है. दुर्घटना से ठीक पहले, जिसमें विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई, रांची से दिल्ली जाने वाली एयर एम्बुलेंस ने खराब मौसम के कारण मार्ग में बदलाव का अनुरोध करते हुए अंतिम समय में आपातकालीन कॉल की, जिसके बाद संचार पूरी तरह से बंद हो गया.

कर्ज पर टिकी जिंदगी

यह सिर्फ विमान दुर्घटना नहीं था, यह उन परिवारों की एक त्रासदी है जिनकी पूरी जिंदगी कर्ज पर टिकी थी. इस प्लेन क्रैस में जान गंवाने वाले डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता रांची के सदर अस्पताल में कार्यरत थे. उनके पिता बजरंगी प्रसाद, बिहार के औरंगाबाद जिले के एक सामान्य परिवार से हैं. दबी आवाज में वह कहते हैं कि हमने बेटे की पढ़ाई के लिए सारी जमीनें बेच दी थी

लोग कहते थे कर्ज नहीं चुका पाओगे

विकास ओडिशा के कटक से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी. पढ़ाना आसान नहीं था. फीस, हॉस्टल, किताबें हर चीज के लिए पैसे जुटाने पड़े थे. उनके पिता कहते हैं कि बहुत बार पैसा जुटाना मुश्किल हो जाता है. आंसू भरे आंखों से वह बताते हैं कि लोग उनको कर्ज नहीं लेने की सलाह खूब देते थे, कहते थे इतना कर्ज कैसे चुकाओगे, लेकिन मैं कहता था कि बेटा पढ़ जाएगा तो सबका कर्ज उतर जाएगा. डॉक्टर विकास का अभी सात साल का बेटा भी है.

परिवार की जमा पूंजी पहले ही खत्म

विमान में सवार गंभीर मरीज संजय कुमार चंदवा कस्बे में एक छोटा सा होटल चलाते थे. पिछले सप्ताह उनके होटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई थी, जिसमें वे बुरी तरह से झुलस गए थे. उन्हें तुरंत रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज का खर्च लगातार बढ़ता गया और हर दिन हजारों रुपये खर्च होने लगे. उनके परिवार की जमा पूंजी जल्द ही खत्म हो गई, जिसके बाद उनको रिश्तेदारों से आर्थिक मदद लेनी पड़ी. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल रेफर करने की सलाह दी. सड़क मार्ग से ले जाना खतरनाक था, इसलिए अंत में एयर एंबुलेंस ही एकमात्र रास्ता बचा था.

7 से 8 लाख का कर्ज

एयर एंबुलेंस बुक करने के लिए करीब 7 से 8 लाख रुपये की जरूरत थी. साधारण आर्थिक स्थिति वाले इस परिवार के लिए इतना पैसा जुटाना लगभग नामुमकिन था. संजय के भाई अजय, जो हरियाणा सरकार में काम करते हैं, कहते हैं कि पैसों के लिए रिश्तेदारों से कर्ज लेना पड़ा. कुछ ने भरोसे पर मदद की, तो कुछ ने ब्याज पर पैसे दिए. परिवार को उम्मीद थी कि जान बच गई तो पूरा कर्ज चुका दिया जाएगा.

टीवी चैनलों पर खबर मिली

इसके लिए मरीज को एयर एंबुलेंस में पत्नी, एक रिश्तेदार और मेडिकल टीम के साथ रवाना किया गया, जबकि बाकी परिजन उम्मीदों के साथ घर की तरफ लौट आए. उन्हें विश्वास था कि दिल्ली पहुंचते ही उनका बेहतर इलाज शुरू हो जाएगा और संजय की जान बच जाएगी. लेकिन घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद टीवी चैनलों पर खबर मिलती है कि चतरा के सिमरिया जंगल में एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई.
इस हादसे में 17 वर्षीय ध्रुव कुमार भी सवार था. सिमडेगा का रहने वाला ध्रुव रांची में रहकर पढ़ाई कर रहा था और आगे मोबाइल इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सपना देख रहा था. यहां दिल्ली जाने की तैयारी भी चल रही थी. परिवार के मुताबिक, वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. जब उसके मामा संजय आग में झुलस गए, तो ध्रुव ने अपनी तैयारियां रोक दीं और उनकी देखभाल में जुट गया था. डॉक्टरों ने जब दिल्ली रेफर किया, तो वह भी उनके साथ चला गया.

Share
Published by

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत, ईरान ने 4 देशों के लिए बदले नियम, क्या अब आसान होगी तेल की सप्लाई?

ईरान ने भारत समेत 4 देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने में छूट देने…

Last Updated: November 5, 2026 11:29:00 IST

Dead Frog In Hostel Food: सब्जी में मरा हुआ मेंढक, हॉस्टल में ऐसा खाना देखकर कांप उठीं छात्राएं; पूरी यूनिवर्सिटी में मच गया बवाल!

Dead Frog Found in Hostel Food: उत्कल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की सब्जी में मरा…

Last Updated: November 5, 2026 11:18:03 IST

Caught On Camera: कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात! पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, क्या था कारण?

Caught On Camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 5, 2026 11:21:38 IST

Lenskart के शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी, 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंचा स्टॉक; मुनाफा 122% बढ़ा

फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में Lenskart का मुनाफा 122% बढ़कर ₹227 करोड़ पहुंचा.…

Last Updated: November 5, 2026 10:57:15 IST

दोस्ती शर्मसार! कर्ज में डूबी सहेली ने दोस्त के घर को बनाया निशाना, लाखों के गहनों पर हाथ साफ, ऐसे खुला राज

Dehradun Crime: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 5, 2026 10:40:48 IST

Advait Energy Transitions के Q2 राजस्व में 41% की वृद्धि, PAT में 89% का उछाल

वित्त वर्ष की पहली छमाही में राजस्व 45% बढ़कर ₹400.2 करोड़ और PAT 78% बढ़कर…

Last Updated: November 5, 2026 10:37:12 IST