<
Categories: बिहार

Snake Bite News: रील बनाना पड़ा भारी, सांप के काटने से गई शिक्षक की जान, पढ़ें पूरी न्यूज

Snake Bite News: कई बार हमारी लापरवाही हमें भारी पड़ जाती है. ऐसा ही एक मामला बिहार के शिवहर जिले में देखने को मिला. यहां पर सांप पकड़ने के एक टीचर को रील बनवाना भारी पड़ गया.

Snake Bite News: कई बार हमारी लापरवाही हमें भारी पड़ जाती है. ऐसा ही एक मामला बिहार के शिवहर जिले में देखने को मिला. यहां पर सांप पकड़ने के एक टीचर को रील बनवाना भारी पड़ गया. सांप के डसने से उनकी जान चली गई. यह मामला पूरनहिया थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी गांव का बताया जा रहा है. सांप के काटने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं. मृतक शिक्षक की पहचान नवल किशोर सिंह के रूप में हुई है. 

स्कूल में टीचर नवल किशोर

बता दें कि नवल किशोर मिडिल स्कूल बरही में टीचर की पोस्ट पर पदस्थ थे. नवल किशोर सिंह सांपों के मामले में जानकारी रखते थे. इसलिए लोग उन्हें अक्सर सांप पकड़ने के लिए बुलाया करते थे. मंगलवार के दिन भी वे स्कूल में पढ़ा रहे थे. तब उन्हें सूचना मिली कि बसंत पट्टी गांव में शकुंतला देवी के घर में सांप है. टीचर छुट्टी के बाद शाम को मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित पकड़ भी लिया. फिर वे युवाओं के साथ वीडियो बनाने लगे.

वीडियो बनवाने के चक्कर में गई जान

टीचर ने सांप को तो पकड़ लिया लेकिन वे नजदीक के एक खेत में पहुंचकर रील बनवाने लगे. स्थानीय युवाओं से अपनी रील (Reel) बनवा रहे थे और सांप को लेकर जानकारी दे रहे थे. इस दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया. इसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा और वे थोड़ी ही देर बार बेहोश हो गए. यह देखकर लोगों ने उन्हें उठाया और गाड़ी पर बैठाकर स्थानीय ग्रामीण तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि, उनकी गंभीर कंडीशन की को देखकर डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरपुर के लिए रेफर कर दिया.

जब टीचर को मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था, उस वक्त रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है. वहीं जिले की शिक्षा जगत में मातम पसर गया. उनके लड़के केशव ने इस बात की जानकारी दी. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकार के तौर पर बता दें कि जब तक आपके पास सांप को पकड़ने के लिए जरूरी टूल्स साथ में ना हों तब तक आपके लिए इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए. खासकर जहरीले सांपों को लेकर हमेशा अलर्ट रहना चाहिए. वहीं, इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अगर कोई जहरीला सांप दिखाई दे तो एक्सपर्ट को ही कॉल करके बुलाना चाहिए. टीचर के घर में मातम पसरा हुआ है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST

West Bengal: धर्म आया आड़े! जब किया शादी से इंकार, लड़के ने केरोसिन डाल लड़की को जलाया जिंदा

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…

Last Updated: April 6, 2026 12:33:44 IST

SDM UPPSC Story: ना बड़े शहर, ना महंगी कोचिंग, गांव में रहकर ज्योति बनीं SDM, टॉप 20 में बनाई जगह

SDM UPPSC Story: यूपीएसएससी में इस साल डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों में से 21…

Last Updated: April 6, 2026 12:27:04 IST

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: April 6, 2026 12:20:00 IST

10 में से 6 गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का खतरा? भ्रूण के लिए यह कितना घातक, लक्षण और बचाव भी समझें

Anaemia In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते…

Last Updated: April 6, 2026 11:52:44 IST