वायरल वीडियो: एक महिला रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी और दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रही थी. अचानक, एक तेज रफ्तार ट्रेन आई. ट्रेन ट्रैक पर रखे लकड़ी के लट्ठों से टकरा गई, इस हादसे में महिला को भी एक लट्ठ लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घयाल हो गई.
तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से महिला घायल
जैसे ही महिला रेलवे ट्रैक पार करने लगी, दूसरी तरफ से एक तेज़ रफ़्तार ट्रेन आ रही थी. ट्रेन ट्रैक पर रखे लकड़ी के लट्ठों से टकरा गई, और एक लट्ठा महिला को लगा. यह घटना इतनी अचानक हुई कि महिला को प्रतिक्रिया करने या खुद को बचाने का समय ही नहीं मिला. स्थानीय लोग और यात्रियों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं.
वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. एक यूज़र ने लिखा कि एक पैसेंजर ट्रेन और फिर रेलवे ट्रैक पर इतने सारे लकड़ी के लट्ठे दिखाते हैं कि भ्रष्टाचार कितना फैला हुआ है. एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि RPF कहां है? वे यह सब कैसे होने दे रहे हैं…? एक और ने कमेंट किया कि यह प्लेटफॉर्म पर किसी के साथ भी हो सकता था. एक निर्दोष व्यक्ति बिना किसी गलती के घायल हो सकता था.
Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…
गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…
Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के…
Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…
Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…