<
Categories: बिहार

Who Is Shekhar Yadav: कौन है शेखर यादव, जिसने दी बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी

who is shekhar yadav: सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले शेखर यादव को बिहार पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है.

who is shekhar yadav: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार पुलिस ने गुजरात से धर दबोचा. आरोपी का नाम शेखर यादव है और वह बिहार के बांका जिले का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी शेखर को बिहार ला रही है. यहां उससे इस संबंध में पूछताछ की जाएगी.    इस खबर के सामने आने के बाद राज्य के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. 

फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी

पिछले दिनों बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. मामला हाई प्रोफाइल और सीएम से जुड़ा होने के चलते मुंगेर पुलिस ने अलर्ट मोड पर थी और आरोपी की तलाश में जुट गई थी. इस कड़ी में मुंगेर पुलिस ने आरोपी शेखर यादव को गुजरात के साणंद से गिरफ्तारी कर लिया. 

कौन है शेखर यादव

आरोपी की पहचान बांका के रहने वाले शेखर यादव के रूप में की गई है. उसके मोबाइल से सीएम को जान से मर देने का कॉल किया गया था. बताया जा रहा है कि बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को धमकी दिए जाने के बाद बिहार पुलिस कांड दर्ज करके गुप्त तरीके से छानबीन कर रही थी. इसके बाद शेखर की लोकेशन बांका मिली. शेखर को गिरफ्तार करने के बाद मुंगेर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ला रही है.

समाचार चैनल न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी  शेखर यादव श्रमिक है और वह गुजरात में रहकर मजदूरी कर रहा था। वैसे वह मूलरूप से बांका जिले का रहने वाला है.  इस मामले में मुंगेर के संग्रामपुर थाने में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी.

गुजरात मिली थी मोबाइल की लोकेशन

इसी दौरान मोबाइल का टावर लोकेशन गुजरात मिला. इसके बाद बिहार पुलिस ने गुजरात जाकर अहमदाबाद पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद कार्रवाई की कड़ी में मोबाइल नंबर का लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया.

15 अप्रैल को ली थी सीएम पद की शपथ

यहां पर बता दें कि 15 अप्रैल, 2026 को सम्राट चौधरी ने बतौर बिहार सीएम शपथ ली. वह बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी से जुडे़ मुख्यमंत्री हैं. इस तरह भाजपा ने अपना सीएम बनाकर इतिहास रचा. इससे पहले भाजपा सत्ता में तो रही, लेकिन अपनी पार्टी का सीएम नहीं बनवा पाई. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST