who is shekhar yadav: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार पुलिस ने गुजरात से धर दबोचा. आरोपी का नाम शेखर यादव है और वह बिहार के बांका जिले का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी शेखर को बिहार ला रही है. यहां उससे इस संबंध में पूछताछ की जाएगी. इस खबर के सामने आने के बाद राज्य के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है.
फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी
पिछले दिनों बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. मामला हाई प्रोफाइल और सीएम से जुड़ा होने के चलते मुंगेर पुलिस ने अलर्ट मोड पर थी और आरोपी की तलाश में जुट गई थी. इस कड़ी में मुंगेर पुलिस ने आरोपी शेखर यादव को गुजरात के साणंद से गिरफ्तारी कर लिया.
कौन है शेखर यादव
आरोपी की पहचान बांका के रहने वाले शेखर यादव के रूप में की गई है. उसके मोबाइल से सीएम को जान से मर देने का कॉल किया गया था. बताया जा रहा है कि बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को धमकी दिए जाने के बाद बिहार पुलिस कांड दर्ज करके गुप्त तरीके से छानबीन कर रही थी. इसके बाद शेखर की लोकेशन बांका मिली. शेखर को गिरफ्तार करने के बाद मुंगेर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ला रही है.
समाचार चैनल न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शेखर यादव श्रमिक है और वह गुजरात में रहकर मजदूरी कर रहा था। वैसे वह मूलरूप से बांका जिले का रहने वाला है. इस मामले में मुंगेर के संग्रामपुर थाने में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी.
गुजरात मिली थी मोबाइल की लोकेशन
इसी दौरान मोबाइल का टावर लोकेशन गुजरात मिला. इसके बाद बिहार पुलिस ने गुजरात जाकर अहमदाबाद पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद कार्रवाई की कड़ी में मोबाइल नंबर का लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया.
15 अप्रैल को ली थी सीएम पद की शपथ
यहां पर बता दें कि 15 अप्रैल, 2026 को सम्राट चौधरी ने बतौर बिहार सीएम शपथ ली. वह बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी से जुडे़ मुख्यमंत्री हैं. इस तरह भाजपा ने अपना सीएम बनाकर इतिहास रचा. इससे पहले भाजपा सत्ता में तो रही, लेकिन अपनी पार्टी का सीएम नहीं बनवा पाई.