<

Ishita Pundir Controversy: फौजियों पर गलत कमेंट कर फंसी इंफ्लुएंसर, ट्रोलिंग के बाद डिलीट की वीडियो, FIR दर्ज

Ishita Pundir Controversy: हिमाचल प्रदेश की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने फौजियों को लेकर अपने वीडियो पोस्ट में कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर हेट मिल रहा है. इस वीडियो में इन्फ्लूएंसर इशिता पुंडीर ने फौजियों की लॉयलटी पर नेगेटिव कमेंट किया है. वीडियो की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद इशिता ने नई वीडियो पोस्ट करके माफी भी मांगी है. जानिए क्या है पूरा मामला-

Ishita Pundir Controversy: हिमाचल प्रदेश की जानी-मानी कॉन्टेंट क्रिएटर इशिता पुंडीर फौजियों पर विवादित कमेंट करने के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फौजियों की उनके पार्टनर के साथ लॉयलटी पर नेगेटिव कमेंट करती नजर आ रही है. अपनी वीडियो में इशिता ने कहा है कि एक फौजी बंदा अपनी गर्लफ्रेंड और अपनी वाइफ के लिए काफी लॉयल नहीं हो सकता. इशिता आगे कहती हैं कि 90% केस में फौजी लड़के अपनी पत्नि और वाइफ के लिए स्टैंड नहीं लेते. वो देश के प्रति तो वफादार होते हैं, लेकिन रिश्तों में वफादारी नहीं दिखाते.

अपने वायरल वीडियो में इशिता पुंडीर कहती हैं कि मुझे फौजी बंदों का इतना अनुभव है कि वो कभी वफादार हो ही नहीं सकता. मैने 90% केस में ऐसा देखा है और सुना भी है. 

इशिता पर एफआईआर

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इशिता पुंडीर के फौजियों पर विवादित बयान वाले वीडियो पर लोगों ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. लोग इशिता को उनके कमेंट के लिए ट्रोल तो कर ही रहे हैं. इशिता पुंडीर के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी हैं.

इस मामले में भूतपूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ के ऑफिसर्स और हिमाचल कांग्रेस महासचिव यदोपति ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में एसपी सिरमौर को शिकायत देकर जांच की मांग की गई है.

नए वीडियो में माफी मांगी

इशिता पुंडीर ने एक नया वीडियो जारी करके अपने विवादास्पद टिप्पडी के लिए माफी मांगी है. अपने नए वीडियो में इशिता पुंडीर कहती हैं कि मैं अपने पुराने वीडियो के लिए इंडियन आर्मी के सभी सोलजर्स से माफी मांगती हूं. इशिता कहती हैं कि मैं काफी कुछ एक्सप्रेस करना चाहती थी, लेकिन मेरे बोलने  का तरीका सही नहीं था.

अपने फैमिली वैल्यूज के बारे में बात करते हुए इशिता कहती हैं कि मेरे घर वालों ने मुझे संस्कार दिए हैं और गलती पर झुकना सिखाया है. इसलिए मैं अपनी गलती एक्सेप्ट करती हूं और सभी फौजियों से दिल से माफी भी मांगती हूं. कॉन्ट्रोवर्सी होने के बाद मैंने वीडियो भी डिलीट कर दिया है.

कौन हैं इशिता पुंडीर?

इशिता पुंडीर के फौजियों पर विवादित बयान वाले वीडियो को करीब 4000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इशिता पुंडीर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से ताल्लुक रखती हैं. इशिता के फेसबुक अकाउंट पर साढ़े तीन मीलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इशिता के उनके कंटेन्ट के लिए काफी अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं.

Kajal Jain

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST