Live TV
Search
Home > क्राइम > बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप: घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव! इलाके में दहशत

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप: घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव! इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में सोमवार देर रात एक 19 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Written By:
Last Updated: 2026-05-20 14:19:10

Mobile Ads 1x1

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में सोमवार देर रात एक 19 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यवती का शव घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरने महादलित की पहली मंजिल पर खून से लथपथ अवस्था में बरामद किया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है.
म़त युवती की पहचान पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी स्वर्गीय सियाराम सरदार की 19 वर्षीय पुत्री बंदना कुमारी के रुप में की गई है.गौरतलब है कि बंदना अपने परिवार में सबसे छोटी थी.  

रहस्यमयी तरीके से हुई हत्या

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात बंदना ने परिवार के साथ भोजन किया, और अपनी भतीजी के साथ सोने चली गई. रात करीब 12 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मृतका की बड़ी भाभी जब वहां पहुंची तो बंदना वहां मौजूद नहीं थी. मोबाईल पर फोन करने पर बंदना ने बाथरुम में होने की बात कही. कुछ देर बाद दोबारा फोन करने पर बंदना ने “आ रही हूं” कहकर कॅाल काट दिया. इसके बाद मृतक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. इसके दस मिनट बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित विद्दालय की दिशा से दो बार बंदना के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. आवाज की दिशा में जाने पर स्कूल की पहली मंजिल पर बंदना खून से लथपथ अवस्था में मृत पड़ी थी.

उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद राजेश्वरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाद में एसडीपीओ विभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की. 
वहीं मंगलवार सुबह सुपौल एसपी शरथ आर.एस भी घटनास्थल पर पहुंचे और विद्दालय का मुआयना किया.

प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का भी हो सकता है, परिजनों की माने तो आधी रात को मृतका का घर पर न होकर स्कूल में होना और बड़ी भाभी के कॅाल आने पर यह कहना कि अभी आ रही हूं. फिर कुछ देर बाद खून से लथपथ लाश का स्कूल में मिलना, यह सभी घटनाएं  प्रेम-प्रसंग की ओर इशारा करते है. हालांकि परिवारजनों ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है.

ग्रामीणों में भारी रोष और नाराजगी व्याप्त

इस घटना के बाद गांव के लोगों में गुस्सा और डर का माहौल बना हुआ हैं. गांव के लोगों में इस निर्मम हत्या को लेकर भारी नाराजगी है. स्थानीय लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. 
फिलहाल पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह का कोई बयान सार्वजनिक तौर पर नहीं दिया है. मोबाईल कॅाल डिटेल, घटना के साक्ष्य और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही हैं. एस पी शरथ ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा.  

MORE NEWS