<

Arun Sao: ‘फेल हो गई आर्थिक नाकेबंदी’, कांग्रेस पर बरसे छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव

Arun Sao on Bupesh baghel scam: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस में हंगामा मच गया। इसपर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Arun Sao on Bupesh baghel scam: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस में हंगामा मच गया। चैतन्य बघेल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी बघेल परिवार के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी के बाद हुई। यह कार्रवाई चैतन्य के कथित 2,100 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े नए सबूतों के आधार पर की गई। लेकिन भूपेश बघेल ने इसे सरकार की साजिश करार दिया।

गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी

यह गिरफ्तारी चैतन्य के जन्मदिन पर हुई, जिस पर भूपेश बघेल ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर राजनीतिक निशाना साधने और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा। रायपुर में कांग्रेस नेताओं की एक अहम बैठक हुई और आगे की रणनीति तय की गई। इसी के तहत मंगलवार को कांग्रेस ने पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान किया। कांग्रेस ने 33 जिलों में नाकेबंदी की योजना बनाई थी।

‘जब कोई नक्सली मारा जाता है तो…’ अमित शाह ने नक्सलियों को लेकर कह दी बड़ी बात, जाने क्या है केंद्र सरकार का प्लान?

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री की कांग्रेस को फटकार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एएनआई से कहा, “कांग्रेस पार्टी की आर्थिक नाकेबंदी पूरी तरह विफल रही। राज्य की जनता, व्यापारिक संगठन, श्रमिक संगठन और सभी ने इसका विरोध किया। किसी ने भी आर्थिक नाकेबंदी का समर्थन नहीं किया…”

ईडी द्वारा चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर उनका कहना है, “ईडी ने साफ कहा है कि उन्होंने अपनी रियल एस्टेट कंपनी में 16.70 करोड़ रुपये का निवेश किया था और 1000 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थे। भ्रष्टाचार के मामले में अडानी के पीछे छिपने की कोशिश न करें। उन्होंने बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में यह आर्थिक नाकेबंदी की थी। ईडी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।”

ढाबा चलाने के साथ ‘ये अवैध धंधा’ भी करता था ढाबा संचालक, पुलिस को लगी भनक, मौके पर दबिश देकर किया गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

Share
Published by

Recent Posts

RITES Vacancy: ग्रेजुएट की है डिग्री, तो फटाफट यहां करें आवेदन, 66000 मिलेगी मंथली सैलरी

RITES Recruitment 2026 Sarkari Naukri: राइट्स में नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है. अगर…

Last Updated: April 7, 2026 17:41:44 IST

Raghav Chadha को परिणीति से शादी करने की मिली सजा? कुमार विश्वास ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, अब हुआ सच!

Kumar Vishwas on Raghav Chadha: क्या राघव चड्ढा को परिणीति से शादी की सजा मिल…

Last Updated: April 7, 2026 17:45:26 IST

सुकेश चंद्रशेखर को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में मिली जमानत, क्या जेल से आएंगे बाहर?

Sukesh Chandrashekhar Bail: दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कथित…

Last Updated: April 7, 2026 17:35:45 IST

David Warner Arrested: सिडनी से गिरफ्तार हुए डेविड वॉर्नर, अब कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है पूरा मामला?

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David warner) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं.…

Last Updated: April 7, 2026 17:08:31 IST

Kal Ka Panchang 8 April 2026: कल बुधवार को बन रहा विशेष योग, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सटीक समय

Kal ka Panchang 8 April 2026: आज 8 अप्रैल 2026, बुधवार का पावन दिन है.…

Last Updated: April 7, 2026 17:06:00 IST

तब्बू के घर सुबह 5 बजे ही क्यों पहुंचते थे अक्षय, फिर दोनों क्या करते थे काम? एक्ट्रेस ने खोला राज

हाल ही में एक्ट्रेस तब्बू ने अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने दिनों को याद…

Last Updated: April 7, 2026 17:03:32 IST