Gaurela-Pendra-Marwahi News: ग्रामीणों का आरोप था कि संबंधित आरक्षक सड़क से गुजरने वाले व्यापारिक वाहनों से पैसे की मांग करता था. इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें आरक्षक को वाहन चालक से पैसे लेते हुए साफ देखा गया, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आरक्षक निलंबित
Chhattisgarh News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर है, जहां पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है. मामला थाना गौरेला के अंतर्गत चौकी खोड़री का है, जहां पदस्थ आरक्षक क्रमांक-91 खोगेश्वर मैत्री पर व्यापारियों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगा था. 20 अप्रैल को ग्रामीणों की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया.
ग्रामीणों का आरोप था कि संबंधित आरक्षक सड़क से गुजरने वाले व्यापारिक वाहनों से पैसे की मांग करता था. इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें आरक्षक को वाहन चालक से पैसे लेते हुए साफ देखा गया, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया. थाना प्रभारी गौरेला की गोपनीय रिपोर्ट और वायरल वीडियो के आधार पर यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम और पुलिस रेगुलेशन के खिलाफ पाया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने आरक्षक खोगेश्वर मैत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित आरक्षी केंद्र गौरेला-पेंड्रा-मरवाही निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं. अब देखना होगा कि जांच में और क्या तथ्य सामने आते हैं.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…
Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…
India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…