<

Chhattisgarh: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एमबीयू कार्य में लापरवाही पर तीन निजी स्कूलों को नोटिस, मान्यता निरस्त करने की चेतावनी

Gaurela-Pendra-Marwahi News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य बच्चों के दस्तावेजों की शुद्धता और भविष्य की शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Chhattisgarh News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्कूली बच्चों के आधार अपडेट (एमबीयू- मेंटेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) कार्य में लापरवाही बरतने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन निजी स्कूलों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित स्कूलों की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, एमबीयू के तहत बच्चों के आधार कार्ड में फोटो, फिंगरप्रिंट (उंगलियों के निशान) और आइरिस (आंखों की पुतली) का अद्यतन किया जा रहा है. इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों में स्कूल प्रबंधन का सहयोग अनिवार्य किया गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट समय पर पूरा हो सके.

किन स्कूलों को जारी किया गया नोटिस

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिन निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें नवचेतना केरला अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोटमी, कंजन बाई चौकसे अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेंड्रा और रंजित शिशु मंदिर मरवाही शामिल हैं. प्रशासन का कहना है कि इन संस्थानों ने एमबीयू कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं किया, जिसके कारण निर्धारित लक्ष्य प्रभावित हो रहा है.

‘किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त’

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य बच्चों के दस्तावेजों की शुद्धता और भविष्य की शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब देखना होगा कि संबंधित स्कूल समय-सीमा के भीतर अपना पक्ष रखकर कार्य पूरा करते हैं या फिर कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

IND vs PAK Final: अद्भुत! वाशिंगटन का ‘सुंदर’ कैच, बॉउंड्री पर ऐसे पकड़ा गेंद कि सब रह गए हैरान; आप भी देखें VIDEO

Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026 के इस हाई-वोल्टेज मैच…

Last Updated: October 3, 2026 14:03:07 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST