<

UP Crime: कमांडो की वर्दी पहनकर झाड़ता था रौब, अफसर बन लोगों को लगाता था चूना, रायबरेली पुलिस ने दबोचा

Raebareli News: रायबरेली पुलिस के पकड़ में आए ठग ने बताया कि वह वर्दी और फर्जी आईडी के दम पर लोगों को डराकर ठगी करता था. आरोपी राणा प्रताप सिंह मूल रूप से जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

UP Crime News: रायबरेली में फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर खुद को क्राइम ब्रांच का बड़ा अफसर बताकर लोगों को चूना लगाने वाले एक शातिर ठग को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी न सिर्फ कमांडो की वर्दी पहनकर रौब झाड़ता था, बल्कि फर्जी आईडी कार्ड के जरिए लाखों के सौदे भी कर रहा था.

​मामला शहर के जेल गार्डन रोड का है. यहां के निवासी मुनीष अग्रवाल को झांसा देते हुए आरोपी राणा प्रताप सिंह ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. मुनीष का एक नवनिर्मित मकान खरीदने के लिए आरोपी कमांडो की वर्दी में पहुंच गया और सात-सात लाख रुपये के तीन चेक थमा दिए. मकान मालिक को शक तब हुआ जब उसने सोशल मीडिया पर छानबीन की, जहां इस ‘अफसर’ की ठगी के कारनामे सामने आए.

सीओ सिटी ने किया मामले का खुलासा

​प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में टीम ने घेराबंदी की.

सीओ सिटी ने आगे जानकारी दी कि मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को खाली सहाट स्थित बंधा रोड के पास से दबोचा गया. तलाशी के दौरान उसके पास से यूपी पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड और वर्दी वाली 8 फोटो बरामद हुई हैं.

‘आज भी शिकार की तलाश में था’

​गिरफ्तारी के बाद ठग ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है. आरोपी ने बताया कि वह वर्दी और फर्जी आईडी के दम पर लोगों को डराकर ठगी करता था. आरोपी राणा प्रताप सिंह मूल रूप से जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Aaj ka Mausam:आसमान से बरसेगी आफत! दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का तांडव, 55 KM की रफ्तार से हवाएं; IMD का बड़ा अलर्ट

Weather Today 13 September: इंडिया मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज, 13 सितंबर, 2026 को दिल्ली…

Last Updated: September 13, 2026 08:23:20 IST

Bigg Boss 20: जिस अरिजीत को हराकर बने थे विनर, उसी का सलमान ने लिया नाम; नसीहत सुन रो पड़े ‘रॉकस्टार बेबी’

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की लोकप्रियता बढ़…

Last Updated: September 13, 2026 08:23:15 IST

UP Petrol Diesel Price 13 September: आज पेट्रोल-डीजल कितने का? गाड़ी में तेल डलवाने से पहले जान लें 1 लीटर की कीमत

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: September 13, 2026 07:31:09 IST

Petrol Diesel Price Today 13 September: आज पेट्रोल-डीजल कितने का? गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 1 लीटर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: September 13, 2026 06:40:36 IST

Beetroot Radish Pickle: आम-मिर्च का अचार छोड़िए, इस बार बनाएं चुकंदर-मूली का चटपटा अचार, 10-15 मिनट में होगा तैयार

Beetroot Radish Pickle: आम और मिर्च के अचार से अलग इस बार चुकंदर और मूली…

Last Updated: September 12, 2026 23:31:15 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर के दाम बदले या नहीं? बुकिंग से पहले जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का आज का रेट

LPG Prices Today: 1 सितंबर को 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹9.50…

Last Updated: September 13, 2026 08:41:00 IST