<

Rajnandgaon News: महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन? कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने BJP को घेरा

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने बीजेपी पर महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

Rajnandgaon Politics: महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत गरमा गई है. लोकसभा में बिल पास नहीं होने के बाद अब देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. एक ओर भाजपा कांग्रेस पर महिलाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगा रही है, तो वहीं कांग्रेस भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति करने और जनता को गुमराह करने की बात कह रही है.

इसी कड़ी में डोंगरगढ़  से कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने आज राजनांदगांव के स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी कर रही बीजेपी

विधायक बघेल ने यह भी कहा कि देश में कई राज्यों में चुनाव चल रहे हैं इसी बीच बीजेपी ने यह बिल लाने के लिए लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया जबकि महिला आरक्षण की आड़ में बीजेपी परिसीमन करवाना चाहती थी वह भी वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जबकि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल आज के आधार पर महिला आरक्षण बिल पास करवाना चाहते हैं.

महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू करने की मांग

विधायक ने आधी आबादी महिलाओं के साथ दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है. विधायक ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में लगातार काम करती रहेगी. उन्होंने केंद्र सरकार से महिला आरक्षण बिल को गंभीरता से लेने और इसे जल्द लागू करने की मांग की.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST