<

लाठियों से बारात का स्वागत! मेहमानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दूल्हे के पिता-चाचा लहूलुहान, गाड़ियां तोड़ीं!

MP Wedding Violence: मध्यप्रदेश के बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पक्ष पर हिंसा का मामला सामने आया है, जहां मंडला से डिंडोरी में आई बारात पर दुल्हन पक्ष और ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया. इस मुठभेड़ में दूल्हे के पिता-चाचा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कई गाड़ियां भी तोड़ी गई हैं. इस दौरान पुलिस ने बारातियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया. जानें क्यों भड़की ये आग-

MP Wedding Violence: मध्य प्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक शादी समारोह अचानक हिंसा में बदल गया. दुल्हन पक्ष और गांव वालों द्वारा बारातियों के साथ मारपीट किए जाने और वाहनों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. हालात इतने बिगड़ गए कि बारातियों को पुलिस सुरक्षा में गांव से बाहर निकालना पड़ा.

आखिर क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला गाड़ासरई थाना क्षेत्र के चिरपुटिया गांव का है, जहां मंडला जिले के नारायणगंज से बारात दुल्हन लेने पहुंची थी. आरोप है कि बारातियों के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.

दूल्हे के भाई ने भड़काई आग

बताया जा रहा है कि देर रात दूल्हे के भाई ने जब अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई, तो विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दुल्हन पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने मिलकर बारातियों पर हमला कर दिया. इस दौरान दूल्हे के पिता, बड़े पिता और चाचा सहित कई लोगों के साथ मारपीट की गई और कुछ बारातियों को बंधक भी बना लिया गया.

पुलिस ने बचाए बाराती

मारपीट में करीब 5 से 6 बाराती घायल हुए हैं, जिन्हें हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं. वहीं हमलावरों ने बारातियों के दो वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की और कांच फोड़ दिए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बारातियों को सुरक्षित गांव से बाहर निकाला. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

अब होगी सख्त कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain
Tags: Wedding

Recent Posts

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST