Rajnandgaon News: राजनांदगांव जिले के कल्याणपुर के ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय शराब दुकान खुलने से अवैध शराब बिक्री करने वालो की कमर टूटेगी और अवैध शराब की बिक्री बंद होगी. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वह आगे उग्र आंदोलन करेंगे.
राजनंदगांव अवैध शराब मामला
Chhattisgarh News: यू तो शराब दुकान बंद कराने के लिए आम जनता की आवाज समय समय पर सुनाई देती है, लेकिन राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर के ग्रामीण अब अपने ही गांव में शासकीय शराब दुकान खुलवाना चाहते हैं. जिसके लिए आज बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन भी सौंपा.
दरअसल, पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर का है. जहां के ग्रामीण गांव में बीते कई वर्षों से हो रही अवैध शराब बिक्री से परेशान है, ऐसा नहीं कि उनके द्वारा कभी इसकी शिकायत प्रशासन को नहीं की गई.
बावजूद इसके ग्रामीण अब प्रशासन की खानापूर्ति कार्रवाई से इतने नाराज और आक्रोशित है कि उन्होंने अपनी ग्राम सभा में गांव में ही अब शासकीय शराब दुकान खुलवाने का प्रस्ताव पारित कर दिया.
साथ ही शासकीय भूमि भी चिन्हांकित की, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आज डोंगरगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने के लिए मुख्यमंत्री, आबकारी मंत्री, जिला कलेक्टर और एसडीएम के नाम डोंगरगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.
ग्रामीणों की माने तो गांव में शासकीय शराब दुकान खुलने से अवैध शराब बिक्री करने वालो की कमर टूटेगी और अवैध शराब की बिक्री बंद होगी, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वह आगे उग्र आंदोलन करेंगे.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…
Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…