Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > Chhattisgarh: राजनांदगांव में ग्रामीणों की अनोखी मांग, गांव में खुद खुलवाना चाहते हैं सरकारी शराब दुकान, सौंपा ज्ञापन

Chhattisgarh: राजनांदगांव में ग्रामीणों की अनोखी मांग, गांव में खुद खुलवाना चाहते हैं सरकारी शराब दुकान, सौंपा ज्ञापन

Rajnandgaon News: राजनांदगांव जिले के कल्याणपुर के ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय शराब दुकान खुलने से अवैध शराब बिक्री करने वालो की कमर टूटेगी और अवैध शराब की बिक्री बंद होगी. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वह आगे उग्र आंदोलन करेंगे.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 20:06:34 IST

Mobile Ads 1x1

Chhattisgarh News: यू तो शराब दुकान बंद कराने के लिए आम जनता की आवाज समय समय पर सुनाई देती है, लेकिन राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर के ग्रामीण अब अपने ही गांव में शासकीय शराब दुकान खुलवाना चाहते हैं. जिसके लिए आज बड़ी संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन भी सौंपा.

दरअसल, पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर का है. जहां के ग्रामीण गांव में बीते कई वर्षों से हो रही अवैध शराब बिक्री से परेशान है, ऐसा नहीं कि उनके द्वारा कभी इसकी शिकायत प्रशासन को नहीं की गई.

खानापूर्ति कार्रवाई से नाराज ग्रामीण

बावजूद इसके ग्रामीण अब प्रशासन की खानापूर्ति कार्रवाई से इतने नाराज और आक्रोशित है कि उन्होंने अपनी ग्राम सभा में गांव में ही अब शासकीय शराब दुकान खुलवाने का प्रस्ताव पारित कर दिया.

साथ ही शासकीय भूमि भी चिन्हांकित की, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आज डोंगरगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने के लिए मुख्यमंत्री, आबकारी मंत्री, जिला कलेक्टर और एसडीएम के नाम डोंगरगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.

‘अवैध शराब की बिक्री बंद होगी’

ग्रामीणों की माने तो गांव में शासकीय शराब दुकान खुलने से अवैध शराब बिक्री करने वालो की कमर टूटेगी और अवैध शराब की बिक्री बंद होगी, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वह आगे उग्र आंदोलन करेंगे.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS