Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली में दिखा तेज रफ्तार का कहर, फ्लाईओवर से टकराई बाइक, 2 की मौत एक लापता

दिल्ली में दिखा तेज रफ्तार का कहर, फ्लाईओवर से टकराई बाइक, 2 की मौत एक लापता

Mukundpur Bike Accident News: दिल्ली में एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि एक बाइक फ्लाईओवर से टकरा गई. जिसपर 3 युवक सवार थे. 2 युवकों की मौत हो गई है और युवक अब भी लापता है.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-27 10:58:50

Mobile Ads 1x1

Mukundpur Bike Accident: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में बेकाबू बाइक फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई. जिसमें 2 दोनों की मौत हो गई है. भलस्वा डेयरी थाना इलाके के मुकुंदपुर फ्लाईओवर में पास एक्सीडेंट हुई है. पुलिस एंबुलेंस के साथ-साथ अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जा रहा है कि बाइक सीधे फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि फ्लाईओवर के किनारे बनी दीवार भी टूट गई.

टक्कर लगते ही दोनों युवक हो गए थे बेसुध

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बीती रात दिल्ली की सड़कें दो नौजवानों के खून से लाल हो गईं. घटना भलस्वा थाना इलाके के मुकुंदपुर फ्लाईओवर की है, जहां एक बेकाबू बाइक सीधे फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि फ्लाईओवर के किनारे बनी दीवार भी टूट गई.

टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों युवक बेसुध हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, 2 युवकों के शव सड़क पर मिले. मृतकों में से एक की पहचान संगम विहार निवासी 22 वर्षीय सैफ खान के रूप में हुई है.

बाइक पर सवार थे 3 युवक

हादसे के दौरान एक तीसरा युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और जमीन पर जा पहुंचा. आशंका है कि यह तीसरा व्यक्ति फ्लाईओवर के नीचे बह रहे नाले में गिर गया हो. पुलिस और बचाव टीमों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और लापता युवक की तलाश अभी भी जारी है. युवक को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है.

ये भी पढ़ें:- पति से हुई लड़ाई तो महिला ने उठाया ऐसा कदम; दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में मचा हड़कंप, चल रहा था इलाज

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे समय में जब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करना अक्सर इस तरह के हादसों का कारण बनता है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस का पूरा ध्यान लापता युवक को ढूंढने और घटना के सटीक कारणों का पता लगाने पर केंद्रित है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले से जुड़ी और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

Tags:

MORE NEWS