<

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

Delhi NCR Weather: बुधवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि बुधवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया.

Delhi NCR Weather: एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण बुधवार दोपहर को दिल्ली-NCR का मौसम अचानक बदल गया. दिन भर चलने वाली ठंडी हवाओं और हल्की धूप ने लोगों के लिए बाहर निकलना आरामदायक बना दिया. वातावरण में एक अलग ही ठंडक महसूस की गई, खासकर सुबह और शाम के समय जिससे मौसम पिछले दिनों की तुलना में काफी ज़्यादा सुहावना हो गया.

दोपहर में हल्की धूप खिली रही, जबकि शाम को आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम बेहद खुशनुमा हो गया. गुरुग्राम में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो चुकी है. अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम की ये स्थितियां कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है. विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें आज और 20 मार्च को बारिश होने की संभावना जताई गई है. उम्मीद है कि इस बारिश से न केवल तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि हवा की गुणवत्ता (Air Quality) के स्तर में भी सुधार होगा. बुधवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

21 से 23 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 21-23 मार्च तक मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने की उम्मीद है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और भारी बारिश की संभावना कम रहेगी. इस दौरान, दिन का तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि रात का तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST